Find my Phone: आज के समय में मोबाइल फोन लोगों के शरीर का एक पार्ट बन गया है। स्मार्टफोन के जरिए आज लोग पैसे कमाने से लेकर लगभग हर वह काम कर रहे हैं जो निजी जिंदगी में जरूरी होता है। अगर, किसी व्यक्ति का स्मार्टफोन गुम हो जाता है तो उसे भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। क्योंकि, लोग अपनी पर्सनल डॉक्युमेंट से लेकर कई ऐसे डाटा स्टोर रखते हैं जिसका इस्तेमाल वे लगभग हर दिन करते हैं। ऐसे में हमने सोचा है कि क्यों न आपको कुछ ऐसी जानकारी दी जाए जिसके बाद आप अपने खोए फोन को वापस पा सकें। जी हां, अगर आपका फोन चोरी या खो जाए तो आप उसे वापस पा सकते हैं। हालांकि, फोन को वापस पाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और कुछ जरुरी सेटिंग करना होगा। नीचे कुछ जानकारियां दी गई है जो चोरी हुए मोबाइल फोन को ढूंढने में मदद करेगी।
फोन की मैन्युफैक्चरर की वेबसाइट
आप फोन की मैन्युफैक्चरर की वेबसाइट पर जाकर खो गए फोन को ट्रैक कर सकते हैं। बहुत से फोनों के लिए कंपनियां ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराती है, जिससे आप अपने फोन को ढूंढ़ सकते हैं।
लोकेशन ट्रैकिंग ऐप्स
फोन खरीदने के बाद आप अपने स्मार्टफोन में लोकेशन ट्रैकिंग ऐप्स (location tracking App) इंस्टॉल कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप खो गए फोन को ट्रैक कर सकते हैं। आईफोन के लिए “Find My iPhone” (आईफोन के लिए) और एंड्रॉयड डिवाइस के लिए “Find My Device” जैसे लोकेशन ट्रैकिंग ऐप्स मौजूद हैं। ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
सिम कंपनी से संपर्क करें
जब भी आपका मोबाइल फोन गुम हो जाए तो आप तुरंत सिम कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। सिम की कंपनी की खो गए फोन की जानकारी देने में आपकी मदद कर सकती है।
पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं शिकायत
सबसे अहम बात ये है कि जब भी आपका फोन गुम हो जाए तो आपको नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना जरुर देनी चाहिए। पुलिस अपने स्तर पर भी आपके फोन ढूंढ़ने में मदद कर सकती है।
आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि फोन का लोकेशन ट्रैक करने के लिए डिवाइस को इंटरनेट से जुड़ा होना अनिवार्य है।
https://www.youtube.com/watch?v=qj9ORN8IXXk
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
16 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines