eSIM Hacking Fraud: भारत समेत दुनियाभर से रोजाना ऑनलाइन फ्रॉड के नए-नए मामले सामने आते रहते हैं। इसमें सिम कार्ड फ्रॉड सबसे आम है, लेकिन ये एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है क्योंकि पिछले कुछ वक्त में हैकर्स बड़े पैमाने पर इसका यूज करके लोगों को निशाना बना रहे हैं। हालांकि बदलती तकनीक के साथ हैकर्स भी अब नए तरीके से इस सिम कार्ड फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं।
eSIM प्रोफाइल का कर रहे यूज
नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये हैकर्स अब डाटा और पैसे चुराने के लिए आपके प्राइमरी नंबर को ट्रांसफर करने के लिए eSIM प्रोफाइल का यूज कर रहे हैं। eSIM एक सिम कार्ड का डिजिटल वर्जन है जिसे कभी भी प्रोग्राम किया जा सकता है और हैकर्स अब फीचर का यूज करके फिजिकल कार्ड को बायपास करने और eSIM का उपयोग करके बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं।
ये तो हम सभी जानते हैं कि मोबाइल नंबर का यूज करके हम कहीं भी लॉगिन कर सकते हैं यहां तक की कुछ डाटा भी एक्सेस किया जा सकता है। हालांकि अब हैकर्स फोन पर आसानी से कंट्रोल पाने के लिए इस ट्रिक का यूज कर रहे हैं। हाल ही में सामने आई एक रूसी साइबर सुरक्षा फर्म की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
ये भी पढ़ें : Google I/O 2024: गूगल ला रहा गजब का फीचर! फोन स्विच-ऑफ हुआ तब भी कर सकेंगे ट्रैक
नए खतरों के बारे में दी जानकारी
इस रिपोर्ट में F.A.C.C.T. का भी हवाला दिया गया है, जिसने eSIM से संबंधित नए खतरों के बारे में विस्तार से बताया है और कहा है कि QR कोड का यूज करके हैकर्स eSIM को एक्टिवेट कर रहे हैं, जो डिवाइस पर कंट्रोल पाने का सबसे आसान तरीका बन गया है।
आपको भी ऐसा लग रहा होगा कि टेलीकॉम कंपनियों के पास इस धोखाधड़ी में बचने के लिए एक मजबूत मैकेनिज्म होगा, लेकिन इन हैकर्स को पता है कि सिम ओनर की बेसिक इनफार्मेशन होने से उन्हें ऑथेंटिकेशन स्टेप्स को क्लियर करने और टेलीकॉम कंपनियों को उनकी जरूरतों के अनुसार अकाउंट में बदलाव करने की सुविधा मिलती है।
कैसे रखें खुद को सुरक्षित
तो, क्या हैकर्स फोन नंबर तक आसानी से पहुंचने में सक्षम हैं? कंपनी का कहना है कि वे मैसेजिंग ऐप्स के जरिए पहले आपकी पर्सनल डिटेल्स हासिल करने की कोशिश करेंगे। जिसके बाद ही नंबर को ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि ज्यादातर लोग अभी eSIM का यूज नहीं करते लेकिन Apple कुछ देशों में तो सिर्फ eSIM वाले iPhone मॉडल बेचता है, जो इस वक्त बड़ा खतरा बना हुआ है। इसलिए अगर आप भी eSIM का यूज करते हैं तो तुरंत अकाउंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन कर लें।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
57 mins agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 hr agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
4 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
5 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
7 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines