Twitter सब्सक्रिप्शन पर यू-टर्न लेते हुए एलन मस्क ने दुनिया भर के कई प्रभावशाली नेताओं और सेलिब्रिटीज ट्विटर अकाउंट्स पर ब्लू टिक लौटा दिए हैं। सबसे खास बात यह है कि इन यूजर्स ने अभी तक सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है। इसके बावजूद भी उनके ब्लू टिक को बहाल रखा गया है। जबकि मस्क ने सभी ट्विटर यूजर्स के लिए ब्लू टिक हेतु सब्सक्रिप्शन अनिवार्य कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Smartphone Tips: अपने फोन में अभी करें ये सेटिंग्स, खूब लंबा चलेगी फोन की बैटरी
भारत में भी बहुत से सेलिब्रिटीज को वापिस मिला ब्लू टिक
नए अपडेट के बाद दुनिया भर में कई प्रभावशाली और मशहूर हस्तियों के ट्विटर प्रोफाइल पर नाम के आगे ब्लू वेरिफिकेशन बैज बहाल हो गए हैं। इस संबंध में अमेरिकी पत्रकार मैट बाइंडर ने भी ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि उन्हें उनका ब्लू टिक बिना सब्सक्रिप्शन लिए फ्री दे दिया गया है। इसी प्रकार भारत में भी शाहरुख खान, क्रिकेटर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर सहित बहुत से सेलिब्रिटीज और पत्रकारों को ब्लू टिक वापिस दे दिया गया है। भारतीय पत्रकार निधि राजदान ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि मेरा ब्लू टिक किसी कारण से वापस आ गया है। मैंने इसके लिए कोई भुगतान नहीं किया है।
उल्लेखनीय है कि ट्विटर ब्लू को भारत में 8 फरवरी को लॉन्च किया गया था, और अब यह वेब पर 650 रुपये के मासिक सब्सक्रिप्शन फीस और मोबाइल डिवाइस पर 900 रुपये में उपलब्ध है। मस्क ने कहा था कि ब्लू टिक लेने से लिए सभी को सब्सक्रिप्शन लेना होगा। परन्तु अब इस नियम में बड़ा बदलाव करते हुए नामचीन हस्तियों को फ्री में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यही नहीं, एक अमरीकी एनजीओ मीडिया संगठन एनपीआर (नेशनल पब्लिक रेडियो) के ट्विटर अकाउंट पर भी ब्लू टिक वापस दे दिया गया है, जबकि यह अकाउंट अब एक्टिव भी नहीं है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines