हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

डाउन हुआ ChatGPT! नहीं रुकेगा काम, इन ऑप्शन्स का करें इस्तेमाल

AI चैटबॉट ChatGPT Down होने से दुनियाभर के यूजर्स परेशान हैं। कई लोग शिकायत कर रहे हैं कि ChatGPT रिस्पॉन्स नहीं कर रहा। DownDetector के अनुसार हजारों रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। इस बीच अगर आप इसके विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो यहां है ऑप्शन्स की लिस्ट।

विज्ञापन
photo Credit: gizchina

पिछले कुछ घंटों से दुनियाभर में AI चैटबॉट ChatGPT सही तरह से काम नहीं कर रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि चैटबॉट उनके सवालों के जवाब नहीं दे रहा और लगातार एरर दिखा रहा है। इससे उन लोगों को दिक्कत हो रही है जो अपने काम के लिए ChatGPT पर निर्भर रहते हैं।

आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट DownDetector के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे से ChatGPT के डाउन होने की शिकायतें आनी शुरू हो गई थीं। धीरे-धीरे रिपोर्ट्स बढ़ती गईं और 12:54 बजे तक करीब 547 यूजर्स ने इस समस्या की जानकारी दी। अधिकतर लोगों का कहना था कि चैटबॉट बिल्कुल भी रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है।

काम रुकने पर क्या करें?

जिन लोगों का काम इस दौरान रुक गया है, वे ChatGPT के विकल्पों (Alternatives) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें कई भरोसेमंद चैटबॉट्स शामिल हैं, जो अलग-अलग फीचर्स के साथ आते हैं।

विज्ञापन

Google Gemini

ChatGPT के डाउन होने पर सबसे पहले नाम आता है Google Gemini का। गूगल का यह चैटबॉट टेक्स्ट कंटेंट जनरेशन, सवाल-जवाब और रियल-टाइम जानकारी देने में मदद करता है।Microsoft Copilot – टेक्स्ट और इमेज दोनों में मददगार

Microsoft Copilot भी एक शानदार विकल्प है। यह न सिर्फ टेक्स्ट कंटेंट जेनरेट करता है बल्कि इमेज क्रिएशन की सुविधा भी देता है। यानी यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर दो तरह की मदद मिल जाती है।

विज्ञापन

Perplexity AI

एक और विकल्प है Perplexity AI, जो खासतौर पर रिसर्च और एकेडमिक कामों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसकी डीप सर्च और सटीक जानकारी देने की क्षमता इसे छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए एक भरोसेमंद टूल बनाती है।

यूजर्स ने X पर किया रिएक्ट

OpenAI ने नहीं दी प्रतिक्रिया

अब तक ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI की तरफ से इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में यूजर्स सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अपनी शिकायतें साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-बारिश में ट्रैफिक जाम से बचने में Google Maps करेगा मदद, यूज करें ये ट्रिक्स

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola