ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने आईबॉल-स्कैनिंग क्रिप्टोकरेंसी स्टार्टअप ‘Worldcoin’ लॉन्च किया है। यह ऑनलाइन एआई से अलग होगा और आम यूजर्स के लिए नए फीचर्स और अवसर लेकर आएगा। सैम ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है।
वर्ल्डकॉइन के संस्थापक एलेक्स ब्लानिया और सैम ऑल्टमैन ने एक ब्लॉगपोस्ट में लिखा, “हमारा मानना है कि नया क्रिप्टो प्रोजेक्ट ‘वर्ल्डकॉइन’ मौजूदा आर्थिक अवसरों को काफी हद तक बढ़ा सकता है, गोपनीयता बनाए रखते हुए ऑनलाइन एआई से लोगों को अलग करने के लिए एक विश्वसनीय समाधान पेश कर सकता है, साथ ही यह वैश्विक लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सक्षम कर सकता है और एआई-वित्त पोषित यूबीआई के लिए एक संभावित रास्ता दिखा सकता है।”
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि Worldcoin में गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सभी यूजर्स को डिजिटल पहचान (World ID) दी जाएगी। इसके जरिए यूजर्स अपना पहला प्रोटोकॉल-कंपैटिबल वॉलेट वर्ल्ड ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और अपने शेयर रिजर्व करवा सकेंगे। यूयर्स के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी अनिवार्य होगा। उन्हें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन मशीन ऑर्ब टेस्टिंग के जरिए एक वर्ल्ड आईडी प्राप्त होगी। इस वर्ल्ड आईडी से जाना जा सकेगा कि यूजर एक वास्तविक यूजर है।
यह भी पढ़ें: Digital Fasting: इंसानों के लिए क्यों जरूरी है डिजिटल व्रत? जानें फायदे
भारत सहित पूरे विश्व के 35 से अधिक शहरों में करेगा काम
वर्ल्डकॉइन ने अपनी ब्लॉगपोस्ट में लिखा है कि ऑर्ब्स की संख्या को 1,500 तक बढ़ाया जाएगा और पूरे विश्व के 35 से अधिक शहरों में यह काम करेगा। स्टार्टअप ने वर्ल्ड आईडी की वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए 1,500 ऑर्ब्स का रोलआउट शुरू कर दिया है। वर्ष 2023 तक अंत तक भारत सहित दुनिया भर के 35 से अधिक शहरों में ऑर्ब्स को एक्सेस किया जा सकेगा। इसके लिए कंपनी ने ट्वीटर पर जानकारी भी दी है।
कंपनी ने बताया कि इन 1,500 ऑर्ब्स पर वैश्विक स्तर पर 5 गुना से अधिक साइन-अप की क्षमता होगी और लाखों अतिरिक्त यूजर्स इसका लाभ ले सकेंगे। अभी लगभग 20 लाख लोग वर्ल्ड आईडी के लिए साइन अप कर चुके हैं। ऐसे में अब रजिस्ट्रेशन करवाने वाले यूजर्स को बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए समय लग सकता है।
संबंधित खबरें
Upcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 hr agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
5 hrs agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
7 hrs agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
9 hrs agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
1 day agoInstagram Reel की पसंदीदा धुन को बनाएं फोन की रिंगटोन, iPhone और Android पर ऐसे करें सेट
1 day agoFlipkart BBD सेल में iPhone पर बंपर ऑफर! 16 से लेकर 17 Pro Max तक इतने सस्ते मिलेंगे फोन
1 day agoFacebook अकाउंट हो गया हैक? ऐसे चुटकियों में वापस पाएं अपना Account, जानें पूरा तरीका
1 day agoक्या है JioShield ऐप? जिसे आज Reliance Jio ने किया लॉन्च, मिलेंगे 1,000 रुपये के फ्री वाउचर
2 days ago100% से कुछ ही देर में 30% पर आ गई फोन की बैटरी, ये 5 सेटिंग्स बदलते ही ठीक होगी परेशानी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines