Best Flagship Phones: पिछले कुछ समय से हम देख रहे हैं कि स्मार्टफोन काफी हद तक एक जैसे डिजाइन और फीचर्स के साथ लॉन्च हो रहे हैं, मिड रेंज सेगमेंट में तो अधिकांश ब्रांड फीचर्स में हल्का फुल्का बदलाव करके फोन पेश कर रहे हैं। जिससे ये सेगमेंट काफी उबाऊ लगने लगा है। कुछ प्रीमियम पुराने स्मार्टफोन तो इतने पॉपुलर हैं कि लोग आज भी इन्हें खरीदना पसंद करते हैं। इसके पीछे का कारण लेटेस्ट फीचर और डिजाइन है।
इसका सबसे बड़ा उदाहरण iPhone 13 और 14 सीरीज के रेगुलर मॉडल हैं, जिसमें डिजाइन और फीचर्स के मामले में हमे कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। वहीं आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं जिसमें आपको बहुत ही कम कीमत पर प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। हालांकि कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग बंद कर दी है, पर आप इन्हें 2023 में भी खरीद सकते हैं।
Oneplus 7 Pro
2019 में लॉन्च किया गया, वनप्लस 7 प्रो 2023 में कुछ लोगों को पुराना लग सकता है। हालांकि इसमें मिलने वाले फीचर्स आज भी कई लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को टक्कर देते हैं। फोन में आपको बेजल लेस डिजाइन मिलता है। जहां 2023 में आज भी कंपनियां पंच होल और नाच पर अटकी हुई हैं। वहीं इसमें आपको कोई भी नॉच या पंच होल डिजाइन नहीं मिलता। इस मामले में ये फोन काफी आगे निकल जाता है।
फोन के फ्रंट कैमरा को कंपनी ने एक पॉप-अप मॉड्यूल में फिट किया है। वहीं इसका स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर एक Value for Money स्मार्टफोन बना देता है। कैशिफाई जैसी साइटों से आप इसे 20 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Amazon Sale में Automatic Washing Machine खरीदने का जबरदस्त मौका! मिल रहा 52% तक डिस्काउंट
रेडमी K20 प्रो
2019 में वनप्लस 7 प्रो के कुछ ही दिन बाद रेडमी ने K20 प्रो को पेश किया था। पॉप-अप कैमरा के साथ आने वाला ये फोन भी काफी जबरदस्त है। इसमें भी आपको Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर मिलता है जो 2023 में भी काफी फास्ट परफॉर्म करता है। शानदार फ्रंट कैमरे के साथ फोन में पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी, 8MP 2x टेलीफोटो और 13MP अल्ट्रा वाइड लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलता है। K20 प्रो को आप ऑनलाइन या स्थानीय ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10
सैमसंग ने 2019 में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 को पेश किया था जो आज भी एक वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन है। बेजल लेस डिजाइन के साथ ये फोन इस सेगमेंट का विनर है, क्योंकि इसमें 91% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो डिजाइन मिलता है। इस फोन में भी Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर मिलता है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
8 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
10 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
12 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
13 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
15 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines