Best Data Plan under 300: आजकल स्मार्टफोन की जरूरत डेटा के बिना अधूरी है। स्मार्टफोन में अगर इंटरनेट ना हो तो वो कॉलिंग के अलावा सिर्फ एक डब्बा जैसा ही लगता है। हालांकि, फोन का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है लेकिन फिर भी हममें से कई लोग हैं जिनके लिए बिना डेटा के फोन का होना यूजलेस होता है।
कई तरह के काम अब इंटरनेट के बिना नहीं हो पाते हैं। इसके लिए फोन में इंटरनेट का होना जरूरी है। बात करें इसके रिचार्ज की तो एक अच्छा डेटा प्लान महंगा पड़ता है जिस कारण हर महीने का रिचार्ज करवाना भी बजट पर काफी असर डालता है।
और पढ़िए – भारत में पहली बार एक नया ऑडियो गैजेट “Eardopes” लॉन्च, जानें इस मेड इन इंडिया प्रोडक्ट की खासियत
इसलिए आज हम आपके बजट पर कम भार डालने वाला एक किफायती रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं। इसमें आपको सिर्फ डेटा लाभ नहीं बल्कि कई अन्य सुविधा का भी फायदा मिलेगा। आइए इस किफायती डेटा प्लान के बारे में जानते हैं।
Reliance Jio Best Data Recharge Plan
दरअसल, आज हम जिस डेटा प्लान की बात कर रहे हैं वो जियो की ओर से ऑफर किया जाता है। कंपनी के पास एक ऐसा प्लान है जो हर महीने के हिसाब से सिर्फ 232 रुपये का पड़ता है और इसमें रोजाना 2.5GB डेटा का बेनिफिट मिलता है।
हर महीने के रिचार्ज करने से पाएं छुट्टी!
जियो की ओर से हर महीने 232 रुपये की कीमत का पड़ने वाला प्लान एक सालाना प्लान है। दरअसल, 2999 रुपये में जियो Annual Recharge Pack ऑफर करता है। इससे हर महीने रिचार्ज करने की झनझट से आप मुक्ति पा सकते हैं।
और पढ़िए – SAMSUNG Galaxy F14 5G हुआ बेहद सस्ता, ऑफर्स जानकर आप भी चाहेंगे खरीदना!
Jio Rs 2999 Plan Benefits in Hindi
जियो का 2999 रुपये वाला एनुअल रिचार्ज प्लान 388 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें डेली 2.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस का लाभ मिलता है। इसके अलावा जियो एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। ये प्लान हर महीने के हिसाब 232 रुपये का पड़ता है और इसमें अन्य प्लान की तुलना में अधिक दिनों की वैधता भी मिल रही है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
10 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
12 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
13 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
16 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines