iPhone निर्माता कंपनी Apple ने कहा है कि वह 26 जुलाई को अपने प्लेटफॉर्म्स पर से माई फोटो स्ट्रीम सेवा बंद कर देगा। कंपनी ने यह जानकारी देते हुए यूजर्स को माई फोटो स्ट्रीम पर अपलोड किए गए सभी फोटोज का बैकअप लेने तथा उन्हें डिवाईस पर लोकली सेव करने की भी अपील की है।
आपको बता दें कि माई फोटो स्ट्रीम कंपनी द्वारा दिया जा रहा एक फ्री फीचर है। इस फीचर के तहत iCloud पर पिछले 30 दिनों की इमेज (अधिकतम 1,000 तक) अपलोड किए जाते हैं, जिन्हें करती है, जिससे उन्हें आईफोन, आईपैड, आईपॉड टच, मैक और पीसी पर एक्सेस किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Realme 11 Pro 5G होगा जून में लॉन्च, पहले ही सामने आ गई कई डिटेल्स! जानिए
26 जून से फाइल नहीं कर पाएंगे अपलोड
एप्पल ने कहा है कि नए अपडेट के तहत सभी एप्पल डिवाईसेज से नए फोटो अपलोड एक महीने पहले यानि 26 जून, 2023 को बंद हो जाएंगे। इस दिन से पहले My Photo Stream में अपलोड की गई कोई भी तस्वीर अपलोड की तारीख से 30 दिनों तक आईक्लाउड में रहेगी और उन्हें उन सभी डिवाइसेज पर एक्सेस किया जा सकेगा जहां माई फोटो स्ट्रीम इंस्टॉल है और काम कर रहा है।
26 जुलाई तक लेना होगा बैकअप
माई फोटो स्ट्रीम सेवा को बंद करने की घोषणा करते हुए एप्पल ने यूजर्स को डेटा बैकअप लेने के लिए 26 जुलाई 2023 तक का समय दिया है। जानकारी के मुताबिक 26 जून 2023 तक फाईल्स अपलोड कर पाएंगे। इसके बाद अगले 30 दिन का समय उन्हें सभी फाइल्स को लोकली सेव करने के लिए दिया जाएगा। ट्रांजिशन पूरा होने के बाद 26 जुलाई को इस सेवा को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। जो लोग आईक्लाउड पर सेव फोटोज को अपने लोकल डिवाईस पर सेव करना चाहते हैं, उन्हें 26 जुलाई से पहले ऐसा करना होगा।
संबंधित खबरें
OnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 hr agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
2 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
4 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
21 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines