Apple Watch सिर्फ एक स्मार्टवॉच तक सीमित नहीं है। अब से पहले कई बार हम सुन चुके हैं कि किसी शख्स को कैसे एप्पल वॉच ने बचाया। ये फिटनेस ट्रैक बहुत से लोगों की जान बचाने में कई बार कामयाब रही है। वहीं एक बार फिर एक डायबिटीज पेशेंट के लिए एप्पल वॉच संजीवनी साबित हुई है। जी हां, केएसएनवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल वॉच अल्ट्रा के फॉल डिटेक्शन फीचर की बदौलत अमेरिका के लास वेगास के निवासी जोश फुरमैन (Josh Furman) की जान बच गई। ऑटोमेटिक तरीके से वॉच ने पहले व्यक्ति के एक्सीडेंट को डिटेक्ट किया और फिर इमरजेंसी सर्विस पर इसकी जानकारी शेयर कर दी।
क्या है पूरा मामला?
40 वर्षीय जोश फुरमैन ने बताया कि एक दिन अचानक उनका ब्लड शुगर लेवल इतना कम हो गया कि वे घर पर अकेले रहते हुए बेहोश हो गए और उनका सिर फर्श पर टकरा गया। साथ ही उन्होंने बताया कि मैं कितने समय के लिए बेहोश था मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन जब मैं उठा, तो Apple वॉच ने खुद ही 911, पैरामेडिक्स को कॉल कर दिया। हालांकि फुरमैन पैरामेडिक्स को कुछ भी बोल नहीं पाए न ही 911 उनकी बात को समझ सका, लेकिन जीपीएस की मदद से टीम उनके घर तक पहुंच गई।
इसके अलावा, उन्होंने बताया कि उनके डिवाइस में इमरजेंसी कांटेक्ट भी सेट थे, जिससे उन्हें अपनी मां से कांटेक्ट करने में मदद मिली, जिन्होंने 911 ऑपरेटर को तुरंत बेटे की हालत के बारे में बताया। साथ ही फुरमैन ने ये भी कहा कि मुझे नहीं लगता कि लोग अपने Apple वॉच के बारे में इतना जानते हैं कि ये वॉच वक्त पड़ने पर जान भी बचा सकती है। साथ ही उन्होंने इस वॉच को यूज करने की भी सलाह दी। ये पहली बार नहीं है कि जब एप्पल वॉच ने किसी की जान बचाई हो। अगस्त में, एप्पल वॉच के कार्डियो फिटनेस नोटिफिकेशन ने एक स्वस्थ व्यक्ति को एक मेजर हार्ट प्रॉब्लम की पहचान करने में मदद की थी।
कैसे काम करता है फीचर
जानकारी के अनुसार Fall Detection Feature इन मोशन सेंसर्स के साथ मिलकर On-Device Machine Learning पर रन करता है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि कोई शख्स गिरा है या नहींं। अगर वॉच को लगता है कि व्यक्ति की हालत ठीक नहीं है या वह एक निश्चित समय सीमा के अंदर हिलता-डुलता नहीं है तो वॉच खुद ही इमरजेंसी सर्विस पर कॉल कर देता है।
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
1 day agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
1 day agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
1 day agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
2 days agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
2 days agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
2 days agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
2 days agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines