Upcoming Apple iPad Air: आईफोन की तरह ऐप्पल हर साल अपने नए आईपैड को भी पेश करता है। एक हालिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि कंपनी साल के अंत तक नए आईपैड को लॉन्च करने की तैयारी में है। DigiTimes के अनुसार ऐप्पल अपने नए आईपैड एयर पर काम कर रहा है, जिसे बड़े स्क्रीन साइज के साथ पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी अभी तक Apple iPad Air को केवल 10.9-इंच स्क्रीन साइज के साथ पेश करती है, लेकिन लेटेस्ट लीक में खुलासा हुआ है कि ऐप्पल का आगामी आईपैड एयर 12.9 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा।
12.9 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Apple iPad Air
टेक दिग्गज वर्तमान में ऐप्पल iPad Air को केवल 10.9-इंच स्क्रीन साइज में पेश करता है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अब 12.9 इंच डिस्प्ले वाला ऐप्पल आईपैड एयर पर काम रहा है। ऐसे में अगर यह आईपैड पेश किया जाता है तो ऐप्पल की आईपैड एयर सीरीज में सबसे बड़े स्क्रीन साइज वाला आईपैड होगा। इससे पहले ऐप्पल ने अपने iPad Pro को 12.9-इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया है।
इससे पहले 9to5Mac की एक रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ था कि Apple दो iPad Air (6th Gen) वर्जन पर काम कर रहा है। विकास में चार अलग-अलग मॉडल हैं, जिनमें से प्रत्येक में वाईफाई और सेल्युलर के दो-दो मॉडल शामिल हैं। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ेंः मार्केट में आते ही गदर मचाएगा धांसू फोन,16GB रैम के साथ गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
APPLE iPad Air (5th gen)
कंपनी ने पिछले साल 5th gen वाला आईपैड एयर को पेश किया था। यह दो स्टोरेज मॉडल- 64GB/256GB के साथ आता है। इसमें 10.9 Inch का डिस्प्ले मिलता है और यह Apple M1 Chip द्वारा संचालित है। इस आईपैड एयर में कनेक्टिविटी के तौर पर वाई फाई का सपोर्ट मिलता है। Apple अगले साल की पहली तिमाही में M2 चिपसेट के साथ iPad Air 6th जनरेशन लॉन्च कर सकता है।
Apple iPhone 15
ऐप्पल ने हाल ही में आईफोन 15 सीरीज को पेश किया है। यह लॉन्च के बाद से ही ट्रेंड में है और ग्राहक इसे खरीदने के लिए टूट पड़ रहे हैं। कंपनी ने आईफोन 15 को चार मॉडल में पेश किया है जिसमें आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स शामिल है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
16 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
19 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines