iPhone 5s Software Update: टेक्नोलॉजी की दुनिया में आमतौर पर कंपनियां पुराने स्मार्टफोन्स को जल्दी भूल जाती हैं, लेकिन ऐपल ने इस बार सबको हैरान कर दिया है. कंपनी ने iPhone 5s के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है, जो पहली बार सितंबर 2013 में लॉन्च हुआ था. एक दशक से भी ज्यादा पुराने इस आईफोन के लिए अपडेट आना न सिर्फ iPhone यूजर्स बल्कि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी चौंकाने वाली बात है. ऐपल का कहना है कि इस अपडेट का मकसद पुराने डिवाइस को कुछ और समय तक इस्तेमाल लायक बनाए रखना और जरूरी सेवाओं को चालू रखना है.
iPhone 5s को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट
अब iPhone 5s यूजर्स अपने फोन को पहले से ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर पाएंगे. ऐपल ने यह अपडेट नए आईफोन्स के लिए जारी iOS 26.2.1 के साथ ही रोलआउट किया है. पुराने डिवाइसों के लिए यह अपडेट iOS 12.5.8 के नाम से आया है. यह खासतौर पर उन आईफोन्स के लिए बनाया गया है, जो अभी भी iOS 12 पर काम कर रहे हैं. इसमें iPhone 5s और iPhone 6 जैसे मॉडल शामिल हैं.
इतने पुराने फोन के लिए अपडेट क्यों?
अपडेट जारी होते ही लोगों के मन में सवाल उठा कि आखिर ऐपल ने इतने साल पुराने फोन को याद क्यों किया. इसका जवाब यह है कि कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स के साथ-साथ पुराने सपोर्टेड डिवाइसों की बेसिक सेवाओं को भी चालू रखना चाहती है. यह कदम दिखाता है कि ऐपल सिर्फ नए आईफोन बेचने पर ही नहीं, बल्कि अपने पुराने यूजर्स के अनुभव पर भी ध्यान दे रहा है.
क्यों जरूरी है यह अपडेट
13 साल बाद आए इस अपडेट का सबसे बड़ा फायदा सिस्टम सर्टिफिकेट को बढ़ाना है. यह सर्टिफिकेट iMessage, FaceTime और यहां तक कि फोन के बेसिक एक्टिवेशन के लिए भी जरूरी होता है. अगर इसे समय पर अपडेट न किया जाए, तो सर्टिफिकेट के एक्सपायर होते ही ये सभी सेवाएं काम करना बंद कर सकती हैं. ऐपल के मुताबिक, यह अपडेट इन जरूरी फंक्शन्स को जनवरी 2027 के बाद भी चालू रखेगा.
किन यूजर्स के लिए है सबसे ज्यादा फायदेमंद
यह अपडेट उन लोगों के लिए काफी काम का है, जो अभी भी iPhone 5s या iPhone 6 को सेकेंडरी फोन, बैकअप डिवाइस या घर के बुजुर्ग सदस्यों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. बिना इस अपडेट के, यूजर्स iMessage और FaceTime जैसी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाते, जिससे फोन लगभग बेकार हो सकता था.
2023 में आया था पिछला अपडेट
iOS 12.5.8 से पहले iPhone 5s और iPhone 6 के लिए आखिरी अपडेट जनवरी 2023 में जारी किया गया था. यानी लगभग तीन साल बाद इन डिवाइसों को फिर से नया अपडेट मिला है. आमतौर पर ऐपल आईफोन लॉन्च होने के बाद कम से कम पांच साल तक सुरक्षा अपडेट देने की बात करता है, लेकिन कंपनी अक्सर इस दायरे से कहीं आगे निकल जाती है.
पुराने आईफोन्स के लिए ऐपल का रिकॉर्ड
ऐपल का पुरानी डिवाइसों को सपोर्ट करने का इतिहास काफी मजबूत रहा है. उदाहरण के तौर पर, 11 साल पहले लॉन्च हुए iPhone 6s को iOS 15.8.5 तक सुरक्षा अपडेट मिला था. अब कंपनी ने iOS 15.8.6 भी जारी किया है, जो iOS 12.5.8 की तरह ही जरूरी सर्टिफिकेट सपोर्ट को आगे बढ़ाता है. इससे साफ है कि ऐपल पुराने आईफोन्स को अचानक छोड़ने के बजाय धीरे-धीरे सपोर्ट खत्म करता है.
ये भी पढ़ें- चुटकियों में मिलेगा खोया वॉलेट और चाबी! Apple का नया AirTag भारत में लॉन्च, अब और दूर से देगा सिग्नल
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
10 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
11 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
13 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
16 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines