Apple Trade-In Scheme : टेक जगत की दिग्गज कंपनी एप्पल ने हाल ही में लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज का बेस मॉडल सबसे बजट फ्रेंडली ऑप्शन मिलता है। जैसा कि एप्पल के हर लॉन्च इवेंट को लेकर दिखता है कि आईफोन यूजर्स नए फीचर्स और मॉडल का एक्सपीरियंस लेने के लिए कितने उतावले हैं। आईफोन 16 सीरीज के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं तो एप्पल का ट्रेड-इन प्रोग्राम आपको काफी सस्ते में नए आईफोन का मजा दिला सकता है।
एप्पल का यह प्रोग्राम उन लोगों के लिए जो पहले से आईफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप कौन से मॉडल का यूज कर रहे हैं, फोन की कंडीशन कैसी है, जैसी बातों को ध्यान में रखते हुए एप्पल आईफोन 16 के लिए एक्सचेंज की पेशकश कर रहा है। अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि आपके पास जो मॉडल है उसके लिए एप्पल कितना एक्सचेंज ऑफर देगा तो ज्यादा रिसर्च करने की जरूरत नहीं है। यहां जानिए आईफोन 12, 13, 14 और पिछली सीरीज 15 के स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज के तहत आखिर कितना ऑफर मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: iPhone 16 विदेश में सस्ता या भारत में? Price कंपैरिजन
दरअसल, एप्पल के इस ट्रेड इन प्रोग्राम के तहत यूजर्स अपनी मौजूदा डिवाइस के लिए अच्छी कीमत पा सकते हैं और उस राशि को नया आईफोन 16 खरीदने में एडजस्ट कर सकते हैं। इस स्कीम का फायदा ऑनलाइन या फिर एप्पल स्टोर पर जाकर उठाया जा सकता है। एप्पल का कहना है कि अगर किसी यूजर का पुराना फोन क्रेडिट के लिए एलिजिबल नहीं पाया जाता है तो कंपनी उस फोन को मुफ्त में रिसाइकिल करेगी।
ये भी पढ़ें: iPhone 16 में अपग्रेड करने से पहले जरूर करें ये 5 काम
किस फोन पर मिलेगा कितना फायदा?
आईफोन 16 के 128 जीबी वाले बेस वेरिएंट की कीमत भारत में 79,900 रुपये रखी गई है। 13 सितंबर शाम 5.30 बजे से इसकी प्री बुकिंग शुरू हो जाएगी और सेल 20 सितंबर से होगी। अगर आपरे पास आईफोन 15 है और आप इसे आईफोन 16 के साथ एक्सचेंज करना चाहते हैं तो आपको 37,900 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं, आईफोन 14 के साथ एक्सचेंज करने पर 32,100 रुपये तक की छूट का फायदा आप उठा सकते हैं।आईफोन 13 की एक्सचेंज वैल्यू 31,000 और आईफोन 12 की 20,800 रुपये रखी गई है।
ये भी पढ़ें: iPhone 16 से लेकर Pro Max मॉडल ऐसे खरीदें सस्ते में
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
4 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
5 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
8 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
9 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines