Apple के नए गैजेट्स लॉन्च होने के साथ ही iPhone यूजर्स नया फोन खरीदने के लिए सोच रहे हैं। आईफोन लवर्स कई दिनों से इसे लॉन्च होने के इंतजार में थे। कई ऐसे यूजर्स हैं जो फोन में किसी तरह की खराबी नहीं होने के बावजूद भी इसे हर साल अपग्रेड करते हैं। दरअसल आईफोन के क्रेज की वजह से लोग ऐसा करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कुछ यूजर्स इसे स्टेट्स सिंबल मानते हैं। आइए उन 5 कारणों के ऊपर एक नजर डालते हैं जिनकी वजह से लोग इसे स्टेट्स सिंबल मानते हैं।
Apple की ब्रांडिंग
Apple को स्टेट्स सिंबल मानने के पीछे की सबसे बड़ी वजह ब्रांडिंग है। इसे भारत के साथ ही दुनियाभर के लोग जानते हैं। इस कंपनी की दुनिया में एक तरह की अलग ही पहचान है। लोगो देखने के बाद आसपास के लोग आकर्षित होते हैं। ऐपल कंपनी इसे और भी ज्यादा आकर्षित बनाने के लिए समय -समय पर लोगो में बदलाव करती रही है।
कीमत है बड़ा कारण
ऐपल को स्टेट्स सिंबल मानने का कारण कीमत है। मार्केट में मौजूद अन्य कंपनी के मुकाबले ऐपल के गैजेट्स काफी महंगे होते हैं। इसकी कीमत आम और खास सभी लोगों के पता होने के कारण फोन देखने के बाद ही लोग समझ जाते हैं कि यूजर अमीर होगा। दोस्तों और रिस्तेदारों के बीच खुद को अलग दिखाने के लिए भी लोग ऐपल प्रोडक्ट खरीदते हैं।
यह भी पढे़ं: Apple के नए गैजेट्स की वो खूबियां, जो दूसरे स्मार्टफोन्स में आज तक नहीं, क्यों इतने महंगे?
लुक और डिजाइन
किसी भी सामान को खरीदने से पहले लोगों की नजरें लुक और डिजाइन पर जाती है। ऐपल कंपनी के गैजेट्स इस मामले में काफी आगे है। ये डिवाइस लुक के मामले में सबसे अलग होते हैं, इसी वजह से भीड़ में भी पहचान कर पाना आसान है। मेटल बॉडी और स्क्वायर डिजाइन के कारण गिरने पर इसे टूटने की बहुत कम संभावना होती है।
प्राइवेसी और सिक्योरिटी
एंड्रॉयड के मुकाबले iOS डिवाइस को ज्यादा सेफ माना गया है। स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को डाटा की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है। कई बार यूजर्स डाटा लीक की भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन आईफोन में ऐप इंस्टॉल करने पर प्राइवेसी और सिक्योरिटी का खास ख्याल रखा जाता है।
कैमरा की खासियत
दमदार कैमरा होने की वजह से भी लोग Apple का गैजेट्स रखने को स्टेट्स सिंबल मानते हैं। इसमें फोटो फटने की कम संभावना है। इसमें कई ऐसे कैमरा मॉड हैं जो किसी दूसरे फोन में नहीं मिलते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
14 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
16 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
18 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
19 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
21 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines