Apple iPhone 14: ऐप्पल ने अपने आगामी आईफोन 14 की लॉन्च डेट (iPhone 14 Launch Date) पिछले हफ्ते कन्फर्म की है। वहीं, अब आईफोन 14 सीरीज (iPhone 14 Series) को लेकर नई अपडेट आई है कि इस सीरीज में शामिल आईफोन 14 मैक्स नए नाम के साथ पेश किया जाएगा। आईफोन 14 सीरीज में 5 मॉडल शामिल होंगे, जिनका नाम आईफोन 14 (iPhone 14), आईफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro), आईफोन 14 मिनी (iPhone 14 Mini) के अलावा दो मॉडल और होंगे।
अभी पढ़ें – Sony Xperia 5 IV स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC के साथ हुआ लॉन्च, जानिए खासियत
मिली जानकारी के अनुसार आईफोन 14 सीरीज में शामिल होने वाला आईफोन 14 मैक्स और आईफोन 14 मैक्स प्रो अब दूसरे नाम से पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आईफोन 14 मैक्स को अब आईफोन 14 प्लस (iPhone 14 Plus) के नाम से पेश किया जा सकता है। आईफोन 14 सीरीज में शामिल होने वाले दो मॉडल में आईफोन 14 प्लस और आईफोन 14 प्रो प्लस (iPhone 14 Pro Plus) के नाम डिवाइस पेश किया जाएगा।
ऐप्पल इवेंट में लॉन्च होंगे ये डिवाइस
हर साल की तरह इस साल भी ऐप्पल इवेंट आयोजित होगा। इस बार 7 सितंबर, 2022 को कैलिफॉर्निया के Cupertino स्थित Apple Park में ऐप्पल इवेंट को आयोजित किया जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक ये इवेंट रात के 10:30 बजे शुरू होगा। इस दौरान आईफोन 14 सीरीज, ऐप्पल वॉच प्रो, वॉच 8 प्रो समेत आईपैड का नया वर्जन पेश किया जाएगा।
अभी पढ़ें – भारत के इस लड़के ने एप्पल में ढूंढा बग, मिला 7000 डॉलर का बंपर इनाम
आईफोन 14 सीरीज में मिलेंगे ये फीचर्स
- आईफोन 14 मिनी में 5.4 इंच का डिस्प्ले हो सकता है।
- आईफोन 14 और आईफोन 14 प्रो में 6.1 इंच हो सकता है।
- आईफोन 14 प्लस और आईफोन 14 प्रो प्लस में 6.7 इंच का डिस्प्ले हो सकता है।
एक रिपोर्ट की मानें तो आईफोन 14 की कीमत पिछले मॉडल आईफोन 13 की तुलना में 10 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है। इसे लेकर एक नई जानकारी और है कि इसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
7 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
9 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
11 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
13 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
14 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines