Amazon Free Generative AI Course: अमेजन, ने नए एआई रेडी कोर्स की घोषणा की है जो 2025 तक वैश्विक स्तर पर 2 मिलियन लोगों को फ्री एआई स्किल ट्रेनिंग देने के लिए डिजाइन किया गया एक कार्यक्रम है। कंपनी इस टारगेट को प्राप्त करने के लिए तीन तरह से काम करेगी। ई-कॉमर्स दिग्गज का कहना है कि इन दिनों एआई की बहुत मांग है और एआई स्किल वाले लोग आज सैलरी में 47% तक अधिक कमाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमेजन भी एआई के बारे में जानने और आने वाले जबरदस्त अवसर से लाभ उठाने की इच्छा रखने वालों की मदद करने के लिए एआई रेडी लॉन्च कर रहा है।
इस वीडियो से भी जानें 4 बेस्ट Generative AI कोर्स
अमेज़न की पहल
अमेजन आठ नए और फ्री एआई और जेनरेटिव एआई कोर्स लॉन्च कर रहा है। अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) जेनरेटिव एआई स्कॉलरशिप और Code.org के साथ नया सहयोग भी है जो छात्रों को जेनरेटिव एआई के बारे में सीखने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस फ्री जनरेटिव एआई कोर्स में बेसिक से लेकर एडवांस्ड लेवल तक सिखाया जाएगा। ये कोर्स AWS के जरिए प्रदान किए गए 80+ फ्री और कम लागत वाले AI और जेनरेटिव AI कोर्स और संसाधनों को भी बढ़ावा देगा। इन सभी का लाभ प्रोफेशनल और नॉन टेक्निकल ऑडियंस भी ले सकती है।
AI बनेगा Decision Maker
खास बात यह है कि इसमें एक Generative AI लर्निंग प्लान भी मिलता है जो Decision Makers की काफी मदद कर सकता है। इसके जरिए आप प्रोजेक्ट का प्लान कैसे ये भी जान सकते हैं। इसके अलावा आप इस कोर्स में Generative AI का किसी संस्थान में कैसे यूज किया जा सकता है इसके बारे में भी सिख सकते हैं। इस कोर्स के जरिए साथ ही आप अमेजन के एआई कोड जनरेटर का यूज करना भी सिख सकते हैं।
इस वीडियो से जानें गूगल के बेस्ट AI कोर्स
पर AI से क्यों डर रहे हैं लोग?
एक तरफ जहां AI आज बहुत सी चीजों को सिखने का जरिया बन रहा है वहीं ओपनएआई (OpenAI) के चैट जीपीटी (ChatGPT) जैसे जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल पर कंपनियों की बढ़ती निर्भरता कई कर्मचारियों की रातों की नींद उड़ा रही है। जून 2023 में पीडब्ल्यूसी (PwC) वार्षिक ग्लोबल वर्क-फोर्स के सर्वे से पता चला है कि एक तिहाई Employees ने एक्सेप्ट किया कि वे अगले 3 साल में ऑफिस में रोबोटों को लाए जाने को लेकर चिंतित हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
27 mins agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
3 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
6 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines