Amazfit Band 7 Launch Date Price in India: क्या आप एक ऐसा बैंड खरीदने का सोच रहे हैं जो आपकी फिटनेस और हेल्थ दोनों का ख्याल रख सकें? अगर हां, तो बस तैयार हो जाएं कुछ ही दिनों में भारतीय मार्केट में धांसू बैंड पेश होने वाला है।
स्मार्टवॉच कंपनी अमेजफिट जल्द भारत में अपना बैंड 7 पेश करने वाली है। ग्लोबली बाजार में इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब अक्टूबर में इसे भारतीय बाजार पेश करने की तैयारी है। आइए अमेजफिट बैंड 7 की भारत में लॉन्च डेट, कीमत समेत अन्य जानकारी जानते हैं।
Amazfit Band 7 Launch Date in India
ग्लोबल लॉन्च के बाद अमेजफिट बैंड 7 को भारत में जल्द पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार अमेजफिट बैंड 7 को 8 नवंबर 2022 को भारत में लॉन्च होगा। इसके एक या दो नहीं बल्कि एकसाथ चार कलर ऑप्शन्स को लॉन्च किया जाएगा।
Amazfit Band 7 Launch Price in India:
भारत में अमेजफिट बैंड 7 की कीमत कितनी हो सकती है, इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, भारत में लॉन्च से पहले स्मार्टवॉच को समर्पित एक माइक्रोसाइट अमेजन इंडिया पर लाइव हो गई है। इसकी ग्लोबली कीमत 49.99 डॉलर (लगभग 3,650 रुपये) रखी गई है। इसके चार कलर ऑप्शन- बेज, काला, नीला, हरा, नारंगी, और गुलाबी उपलब्ध होंगे।
Amazfit Band 7 specifications
अमेजफिट बैंड 7 में 1.47 इंच एचडी AMOLED डिस्प्ले होगा। इसकी स्क्रीन 198 x 368 पिक्सल और 282 PPI पिक्सल डेन्सीटी रेज़लूशन के साथ होगी। इस बैंड 7 में 5 एटीएम की वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग है। ये बैंड 120 स्पोर्ट्स मोड, 24/7 हार्ट रेट और ब्लड-ऑक्सीजन मॉनिटर, इनबिल्ट अमेज़न एलेक्सा और बहुत कुछ के साथ आता है।
Amazfit Band 7 Battery
बात करें अगर बैटरी की तो इसे लेकर कंपनी का दावा है कि ये वीयरेबल सामान्य इस्तेमाल के साथ 18 दिनों तक और बैटरी सेवर मोड के साथ 28 दिनों तक बैटरी लाइफ प्रदान करता है। Amazfit Band 7 में 120 स्पोर्ट्स मोड भी हैं। बैंड 7 5 एटीएम की वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
19 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines