Airline ticket Scam: अगर आप भी त्योहारी सीजन में अपने घर जाने के लिए एयरलाइन टिकट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि, मार्केट में कई फेबक वेबसाइट चल रहे हैं जो जल्दी टिकट दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। ये वेबसाइट्स सोशल मीडिया अकाउंट के सहारे कम दाम टिकट प्रदान करने का प्रचार-प्रसार करते हैं। यहां हम आपको एयरलाइन टिकट स्कैम के बारे में पूरे विस्तार से बताएंगे, जिसके बाद आप अपने आप को धोखाधड़ी से बचा सकते हैं।
दरअसल, एयरलाइन कंपनियां विशेष अभियानों, त्योहार या छुट्टियों के सौदों और अन्य कार्यक्रमों के तहत टिकटों पर छूट की पेशकश करती हैं। हालांकि, घोटालेबाज इन सौदों का फायदा उठाते हैं और निर्दोष यात्रियों को धोखा देते हैं।
एयरलाइन टिकट स्कैम कैसे काम करता है?
जैसा कि नाम से ही पता चलता है, एयरलाइन टिकट स्कैम फ्लाइट टिकट से संबंधित घोटाला है। जहां स्कैमर आधिकारिक दिखने वाली वेबसाइटों या सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्मों के माध्यम से कम कीमतों पर टिकट देने का दावा करते हैं। ये वेबसाइटें एयरलाइंस, ट्रैवल एजेंसियों या एजेंटों की आधिकारिक वेबसाइटों की तरह ही दिखाई देती हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, धोखेबाज तत्काल भुगतान, आमतौर पर बैंक हस्तांतरण, आभासी मुद्राएं और यहां तक कि नकद भी मांगते हैं। फ्रॉड करने वाले लोग इन टिकटों को खरीदने के लिए चोरी किए गए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और फिर ये टिकट लोगों को भेजते भी हैं।
अब, यहां सवाल यह है कि जब टिकट भेज दिया जाता है तो यह स्कैम कैसे हुआ? लेकिन ये घोटालेबाज लोगों को अन्य प्रकार से चूना लगाते हैं। दरअसल, चोरी हुए क्रेडिट कार्ड का मालिक को जब पता चलता है कि उसके क्रेडिट कार्ड से गलत तरीके से टिकट बुक की गई है तो वह बैंक को इसकी सूचना देता है, जिसके बाद एयरलाइन आपका टिकट रद्द कर देगी और आप यात्रा नहीं कर पाएंगे। साथ ही पैसे भी खो देंगे।
धोखाधड़ी का कैसे पता लगाएं?
एयरलाइन टिकट जब भी बुक करें तो सबसे ये जरूर पता कर लें कि आप जिस ट्रैवल एजेंसी की साइट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं वह आधिकारिक है या फर्जी है। इसके साथ ही आप इस बात का ध्यान रखें कि जो आपको टिकट प्रदान करने की बात कही जा रही है उसकी कीमत ज्यादा कम तो नहीं है। क्योंकि, स्कैमर लोगों को कम दाम में टिकट बुक करने की लालच देते हैं।
ये भी पढ़ेंः WhatsApp Security Tips: कहीं आप तो नहीं कर रहे व्हाट्सएप यूज करने में ऐसी गलती? तुरंत करें चेक
इसके अलावा आपको अगले कुछ दिनों के भीतर प्रस्थान की तारीखों से सावधान रहें। जालसाज अक्सर उड़ान से एक या दो दिन पहले ही धोखाधड़ी से प्राप्त टिकट बेच देते हैं, और वैध कार्डधारक द्वारा धोखाधड़ी वाले लेनदेन का पता लगाने और उसे रद्द करने से पहले समय के अंतराल का फायदा उठाने का प्रयास करते हैं।
आपको पेमेंट करते समय भी सतर्क रहने की जरूरत है। यदि आपसे नकद या बैंक हस्तांतरण के माध्यम से भुगतान करने का अनुरोध किया जाता है, तो सावधान रहें। ये भुगतान विधियां धोखाधड़ी के मामले में बहुत कम सहारा प्रदान करती हैं, क्योंकि आपका पैसा तुरंत चला जाता है।
यहां से खरीदें एयरलाइन टिकट
धोखाधड़ी से बचने के लिए आप सीधे एयरलाइन से या अपने देश के संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रमाणित किसी प्रतिष्ठित ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से एयरलाइन टिकट खरीद सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करते समय में वेबसाइट की शुरुआत में “https” लिखा जरूर देखें।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
2 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
5 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
7 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
8 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines