Air Conditioner Usage Tips: देश के कई हिस्सों में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से लोग 24 घंटे AC का इस्तेमाल कर रहे हैं। लगातार एयर कंडीशनर यूज करने की वजह से इसमें ब्लास्ट की भी कई खबर सामने आ रही है, जिसके कारण कई लोगों के मन में तो डर बना हुआ है कि कहीं उनके AC में भी ब्लास्ट न हो जाए। हालांकि अगर आप एयर कंडीशनर को एक लिमिट में यूज करते हैं तो इससे कभी भी इसमें ब्लास्ट नहीं होगा।वहीं, अगर आपके घर या ऑफिस में भी AC लगा हुआ है तो ये जरूर जान लें की इसे कितनी देर तक लगातार यूज करना चाहिए।
अगला नंबर आपका न लग जाए…
अगर आप दिन रात लगातार AC यूज कर रहे हैं तो अभी से अपनी इस आदत को सुधार लें। कहीं ऐसा न हो कि एयर कंडीशनर के ब्लास्ट का अगला नंबर आपका ही लग जाए। इसलिए एयर कंडीशनर इस्तेमाल करने वाले इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
ये भी पढ़ें : AI फीचर्स के साथ आ रहे हैं Motorola के फोल्डेबल फोन, Samsung और OnePlus से होंगे सस्ते
इतनी देर चलाएं AC
अगर आपके एरिया में टेंपरेचर 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है तो आपको एयर कंडीशनर 6 से 8 घंटे से ज्यादा लगातार यूज नहीं करना चाहिए। अगर हो सके तो इन 6 से 8 घंटे के बीच में भी 10 से 15 मिनट का ब्रेक जरूर दें। जबकि 8 घंटे से ज्यादा यूज करने पर AC को कम से कम 30 मिनट के लिए एक बार जरूर बंद कर दें। इससे AC के कंप्रेसर पर कम जोर पड़ता है। यही नहीं ऐसा करने से एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट का खतरा भी कम हो जाता है।
टेंपरेचर सेटिंग्स को न करें इग्नोर
टेंपरेचर सेटिंग्स भी कई बार AC में ब्लास्ट होने की वजह बन सकती है। कम टेंपरेचर पर ज्यादा देर तक AC यूज करना न सिर्फ AC के लिए बल्कि आपके लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि AC को हमेशा 24 से 26 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर पर यूज करें। वहीं, आजकल कुछ AC तो ऑटो मोड के साथ आते हैं, जो टेंपरेचर को खुद ही एडजस्ट कर लेते हैं। अगर आप एयर कंडीशनर का लगातार यूज कर रहे हैं तो इससे कंप्रेसर गर्म होकर फट भी सकता है। खासकर रात में हमेशा AC को स्लीप मोड में ही सेट करके सोएं।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
4 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
5 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
8 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
9 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines