AI-Powered Translation Tool Bhashini: AI Tools ने आज बहुत से कामों को इतना आसान बना दिया है जिसे करने में पहले कई घंटे लग जाते थे। गूगल समेत कई बड़ी कंपनियां अब इस AI की रेस में भाग रही हैं और लगातार नए-नए टूल्स पेश कर रही हैं लेकिन कल जब देश के PM का भाषण AI ने बदल दिया तो इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंच लिया। जी हां, कल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक कार्यक्रम में दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का AI टेक्नोलॉजी का यूज करके रियल टाइम ट्रांसलेशन किया गया था। आइये समझते हैं क्या है ये टूल और कैसे करता है काम…
आखिर क्या है ये भाषिणी?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इस भाषण के अनुवाद के लिए AI-बेस्ड ट्रांसलेशन टूल ‘भाषिणी’ का यूज किया गया था। ‘भाषिणी’ एक एआई-बेस्ड लैंग्वेज ट्रांसलेशन सिस्टम है जो लोगों को अन्य भारतीय भाषाओं के बोलने वालों से बात करते समय अपनी भाषा में बात करने की सुविधा देता है। प्रधानमंत्री ने भी इसी AI-बेस्ड ट्रांसलेशन टूल का यूज किया था।
पिछले साल गुजरात में डिजिटल इंडिया वीक के दौरान, पीएम मोदी ने ‘डिजिटल इंडिया भाषिनी’ को पेश किया था। एक रिपोर्ट मुताबिक, इस AI टूल का उद्देश्य स्थानीय भाषाओं में कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देना है। भाषिनी के साथ, सरकार का इरादा भारतीय भाषाओं को समृद्ध और विकसित करना और देशी भाषाओं में डिजिटल कंटेंट को आसानी से एक्सेसिबल बनाना है।
ये एक नई शुरुआत: पीएम
काशी तमिल संगमम में दर्शकों को संबोधित करते हुए भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी उन्हें आज अधिक लोगों तक पहुंचने में मदद कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ये मेरा पहला एक्सपीरियंस था। हमेशा की तरह, मैं हिंदी में ही बोलता हूं और AI इसका तमिल में ट्रांसलेशन कर रहा है। पीएम ने यह भी कहा कि ये एक नई शुरुआत है और उम्मीद है कि इससे मेरे लिए आप तक पहुंचना अब ओर भी आसान बन जाएगा।
कैसे करें Bhashini का यूज?
भाषिनी वेबसाइट का यूज करने के लिए दिए गए लिंक – https://bhashini.gov.in/ पर क्लिक करें। साथ ही इस वीडियो से जानें कैसे आप इसका यूज कर सकते हैं। वीडियो में बताये गए स्टेप्स काफी आसान हैं। इसलिए वीडियो को पूरा देखें…
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
5 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
6 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
8 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
10 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines