AI Dangerous Apps: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। टेक दिग्गज गूगल ने भी हाल ही में अपना एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल जेमिनाइ (Gemini) पेश किया था। हर क्षेत्र में आज AI का यूज काफी बढ़ गया है। वीडियो और फोटो एडिटिंग में तो एआई का कोई जवाब नहीं है, लेकिन AI ने काम को जितना आसान बना दिया है, उतनी ही मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं। जी हां, हाल ही में ग्राफिका (Graphika) की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
क्या कहती है रिपोर्ट?
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ समय से लोग ऐसे ऐप्स और वेबसाइटों पर विजिट कर रहे हैं जो तस्वीरों में महिलाओं के कपड़े उतारने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यूज कर रही हैं। ऐसी वेबसाइटों की पॉपुलैरिटी भी तेजी से बढ़ रही है, जिसने शोधकर्ताओं और प्राइवेसी एडवोकेट्स का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है। सोशल नेटवर्क एनालिसिस कंपनी ग्राफिका ने भी खुलासा किया कि अकेले सितंबर में 24 मिलियन लोगों ने इन कपड़े उतारने वाली वेबसाइटों पर विजिट किया है।
वीडियो से भी जानें मोस्ट डेंजरस AI टूल्स
ऐसा ऐप्स का जमकर हो रहा विज्ञापन!
साल की शुरुआत के बाद से एक्स और रेडिट जैसे प्लेटफार्मों पर कपड़े उतारने वाले ऐप्स का विज्ञापन करने वाले लिंक की संख्या 2,400 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है। ये सर्विस लोगों के डिजिटल रूप से कपड़े उतारने के लिए एआई तकनीक का यूज करती हैं। कुछ विज्ञापनों में तो यहां तक कहा गया है कि ग्राहक फ्री में प्राइवेट तस्वीरें बना सकते हैं और उन्हें डिजिटल रूप से किसी को भी शेयर कर सकते हैं।
प्राइवेसी स्पेशलिस्ट ने जारी की चेतावनी
हालांकि इसके जवाब में, Google ने ऐसे विज्ञापनों को अपने प्लेटफार्म से रिमूव करना शुरू कर दिया है। जबकि दूसरी तरफ एक्स और रेडिट भी इसके खिलाफ जल्द ही सख्त नियम लाने पर काम कर रहे हैं। प्राइवेसी स्पेशलिस्ट लगातार एआई तकनीक में प्रगति के कारण डीपफेक पोर्नोग्राफ़ी की बढ़ती पहुंच के बारे में चेतावनी दे रहे हैं।
बढ़ती चिंताओं के बावजूद, वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में डीपफेक पोर्नोग्राफ़ी के क्रिएशन पर रोक लगाने वाला अब तक कोई कानून नहीं है। दूसरी तरफ टिकटॉक और मेटा प्लेटफ़ॉर्म इंक ने इन अनड्रेसिंग ऐप्स से जुड़े कीवर्ड को ब्लॉक करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं।
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 hr agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
4 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines