ChatGPT आने के बाद से लोग काम को आसान बनाने के लिए इसे इस्तेमाल कर रहे हैं। शुरूआती समय में AI chatbot का यूज स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र करते थे। लेकिन अब इसकी पहुंच आम लोगों तक हो गई है। इससे केवल सवाल के जवाब ही नहीं बल्कि बीमारी का इलाज और नाम भी पता कर सकते हैं। जो काम 17 डॉक्टर मिलकर 3 साल से नहीं कर पा रहे थे, इसे ChatGPT ने चुटकियों में कर दिखाया है। इसके लिए किसी भी डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ी। आइए जानते हैं कि आखिर चैटजीपीटी ने ऐसा क्या कमाल कर दिखाया जिसे लेकर चर्चा हो रही है।
ChatGPT ने ऐसे कर दिखाया कमाल
दरअसल US में एक 4 साल का बच्चा लगभग 3 साल से बीमार चल रहा थे। दांत दर्द होने के कारण परिवार में शामिल सभी लोग परेशान थे। बच्चे की मां 3 साल के अंदर लगभग 17 डॉक्टर के पास इलाज के लिए लेकर गई। इसके बाद भी बीमारी का पता नहीं चलने और दांत दर्द सही नहीं होने के कारण वह थक गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं बहुत सारे जांच होने के बाद भी डॉक्टर बीमारी का पता नहीं लगा पा रहे थे। इसे ChatGPT और मां की सूझ-बूझ के कारण पता लगाया गया।
यह भी पढ़ें: Apple के नए गैजेट्स की वो खूबियां, जो दूसरे स्मार्टफोन्स में आज तक नहीं, क्यों इतने महंगे?
चैटजीपीटी ने ऐसे की मदद
चैटजीपीटी स्मार्टफोन में होने के बाद भी लोग इसका सही इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। लेकिन बच्चे की मां इसकी मदद से कुछ ही समय में बीमारी का पता लगाने में सफल रही। इसके लिए पहले सभी जांच रिपोर्ट को इकट्ठा कर इसके बारे में ChatGPT को जानकारी दी गई। इसके बाद रिपोर्ट में लिखे लक्षण के साथ ही बच्चे के लक्षण को ऐड किया गया था।
इस बीमारी से पीड़ित था बच्चा
ChatGPT में सभी जानकारी डालने के बाद बीमारी के बारे में पता कर बच्चे की मां डॉक्टर से मिली और मामले की पूरी जानकारी दी। ChatGPT के अनुसार बच्चा Tethered cord syndrome से पीड़ित था।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
5 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
6 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
9 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines