Diesel Engine in big vehicles: बड़े वाहनों में डीजल इंजन के इस्तेमाल पर ज्यादा जोर दिया जाता है। कहा जाता है कि पेट्रोल इंजन की तुलना में बड़े वाहनों में डीजल इंजन का इस्तेमाल करना ज्यादा सही रहता है। क्या आपको पता है कि इसकी वजह क्या है। यह भी कहा जाता है कि पेट्रोल से चलने वाले इंजन में ज्यादा ताकत होती है। तब सवाल है कि अगर पेट्रोल इंजन ज्यादा ताकतवर होता है तो फिर बड़े वाहनों में डीजल इंजन के इस्तेमाल को क्यों प्राथमिकता दी जाती है।
बड़े वाहन को ज्यादा वजह ढ़ोना होता है। ऐसे में उन्हें ज्यादा ताकतवर इंजन की जरूरत होती है। यह भी माना जाता है कि पेट्रल वाले इंजन डीजल वाले इंजन से कम प्रदूषण फैलाते हैं। बसों, ट्रकों, ट्रेनों और यहां तक की बड़े समुद्री जहाजों में भी डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाता है।
ये भी पढ़ें-भारत के किन शहरों में इस साल सबसे ज्यादा बढ़ा किराया, टॉप पर रहा कौन सा शहर?
डीजल इंजन की क्षमता ज्यादा
न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्सपर्ट इसकी दो प्रमुख वजहें बताते हैं। डीजल और पेट्रोल दोनों को कच्चे तेल से बनाया जाता है। पेट्रोल हल्का तेल होता है जबकि डीजल भारी तेल होता है। डीजल इंजन की क्षमता (Efficiency) पेट्रोल इंजन से 50 प्रतिशत ज्यादा होती है। यानी डीजल इंजन पेट्रोल इंजन की तुलना में ज्यादा काम कर सकता है। डीजल इंजन पेट्रोल इंजन की तुलना में समान मात्रा में तेल पर ज्यादा समय तक चलता है।
डीजल इंजन ज्यादा ताकतवर
दूसरी वजह यह है कि डीजल इंजन पेट्रोल इंजन की तुलना में ज्यादा ताकतवर होता है। डीजल इंजन एक लाख हार्सपावर तक का भी बन जाता है जबकि पेट्रोल इंजन 2000 हार्सपवार से ज्यादा का नहीं होता है। बड़े वाहनों में पेट्रोल के मुकाबले डीजल टार्क को कम करता है। डीजल इंजन को जलाना आसान नहीं होता है। पेट्रोल इंजन जल्दी खराब भी हो जाते हैं, जबकि डीजल इंजन ज्यादा दिन तक चलता है और जल्दी खराब नहीं होता है। ट्रेन का एक इंजन 36 साल तक चलता है। इसकी वजह है कि पेट्रोल इंजन में आरपीएम ज्यादा होता है।
ये भी पढ़ें-देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना वायरस, 335 नए केसों से लोगों में डर, 5 की मौत
संबंधित खबरें
जेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
3 hrs agoपाकिस्तान समेत 4 देशों का रक्षा समझौता, भारत की बढ़ेगी चिंता?
1 day agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 day agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
2 days agoMecca Defence Pact: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान के समझौते की पूरी जानकारी
2 days agoदीपके से बार-बार क्यों साइन कराया जा रहा पीस बॉन्ड? क्या कहते हैं नियम
5 days agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
6 days agoसंसद का विशेष सत्र क्या होता है और कब बुलाया जाता है? जानें संविधान के नियम
6 days agoविदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट में ले सकते हैं हिस्सा? क्या होगा एक्शन
7 days agoचुनाव आयोग के SIR, SSR और SR में क्या है अंतर? डिटेल से समझें
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines