E-Sim Card: हर दिन नई-नई तकनीक का विकास हो रहा है और हर क्षेत्र में एडवांस टेक्नोलॉजी आ रही है। आप स्मार्टफोन्स में हो रहे बदलाव को तो देख रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आने वाले समय में सिम भी बदल जाएगा। मतलब अब आपको अपने मोबाइल फोन में सिम लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस समय ई-सिम को लेकर काफी चर्चा है, लेकिन बहुत से लोगों को यह पता नहीं है कि यह ई-सिम होती क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करेंगे। इसके क्या फायदे और नुकसान हैं।
एयरटेल के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर गोपाल विट्टल ने ई-सिम के इस्तेमाल पर जोर दिया है। उन्होंने अपने कस्टमर्स से कहा है कि वे ई सिम अपनाएं। उनका कहना है कि अब हमें ई सिम की तरफ शिफ्ट होना चाहिए। उन्होंने रेगुलर सिम कार्ड की तुलना में ई-सिम को ज्यादा सुरक्षित बताया। उन्होंने ई-सिम को एक नियमित सिम कार्ड का ऑनलाइन विस्तार बताते हुए कहा है कि ग्राहकों को अब अपने फोन में फिजिकल सिम कार्ड लगाने की जरूरत नहीं है।
एयरटेल ने भेजा है मेल
हाल ही में एयरटेल ने इसे लेकर अपने सभी ग्राहकों को मेल भेजा है, जिसमें ई-सिम और इसके फायदों के बारे में बताया गया है। जैसा कि आप जानते हैं इस समय आप जो सिम अपने फोन में इस्तेमाल कर रहे हैं वह फिजिकल फॉर्म में होता है। हालांकि आपने यह जरूर नोटिस किया होगा कि पहले सिम का साइज थोड़ा बड़ा होता था, लेकिन अब यह उसके आधे से भी छोटा रह गया है। इसमें एक माइक्रोचिप लगा होता है।
ये भी पढ़ें-मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर आजान को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-मंदिर में तो…
होगा डिजिटल फॉर्म में
ई सिम में आपके फोन के अंदर माइक्रोचिप पहले से ही लगा होगा। आप जिस किसी कंपनी का सिम लेना चाहते हैं उसे ले सकते हैं, यह डिजिटल फॉर्म में होगा। ई सिम में नॉर्मल सिम में मिलने वाली सभी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही इसका एक फायदा यह है कि ई सिम को किसी तरह का फिजिकल डैमेज नहीं होगा।
देखें सिम कार्ड खरीदने का नया नियम
चोरी नहीं हो पाएगा फोन
ई सिम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपका फोन चोरी हो गया तो उसे आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। मतलब उसकी लोकेशन पता लगाना मुश्किल नहीं होगा। अगर कोई आपका फोन चोरी कर लेता है तो पहले तो स्विच ऑफ कर देता है उसके बाद सिम निकालकर फेंक देता है। ई सिम आ जाने से वह सिम निकालकर फेंक नहीं पाएगा, क्योंकि इसमें सिम को निकाला नहीं जा सकता। ऐसे में वह उस चुराए गए फोन को इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। ई सिम हमेशा एक्टिव रहेगा।
कई नंबर्स कर सकेंगे यूज
ई सिम होने पर आपको बार बार सिम निकालकर लगाने की जरूरत नहीं होगी। कई बार सिम निकालने पर खो जाती है, लेकिन अब यह नहीं होगा।
ई सिम में आप सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि कई मोबाइल नंबर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे हैक करना भी आसान नहीं होगा। यह डिजिटल फाइल की तरह स्टोर रहता है और इस्तेमाल करने वाले को डाउनलोड करना होता है।
ये भी पढ़ें-जापान के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी सैन्य विमान, 8 लोग थे सवार
संबंधित खबरें
पाकिस्तान समेत 4 देशों का रक्षा समझौता, भारत की बढ़ेगी चिंता?
14 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
14 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
1 day agoMecca Defence Pact: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान के समझौते की पूरी जानकारी
1 day agoदीपके से बार-बार क्यों साइन कराया जा रहा पीस बॉन्ड? क्या कहते हैं नियम
4 days agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
5 days agoसंसद का विशेष सत्र क्या होता है और कब बुलाया जाता है? जानें संविधान के नियम
5 days agoविदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट में ले सकते हैं हिस्सा? क्या होगा एक्शन
6 days agoचुनाव आयोग के SIR, SSR और SR में क्या है अंतर? डिटेल से समझें
7 days agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines