Driverless Cars in India: भारत में ड्राइवरलेस यानी बिना ड्राइवर वाली कारों को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। गडकरी ने कहा है कि भारत में ड्राइवरलेस कारें नहीं आएंगी। उन्होंने इससे नौकरी जाने का खतरा बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गडकरी ने कहा कि, ”मैं कभी भी ड्राइवरलेस कारों को भारत में आने की इजाजत नहीं दूंगा क्योंकि इससे कई ड्राइवरों की नौकरियां चली जाएंगी।” उन्होंने यह बात आईआईएम नागपुर में जीरो माइल संवाद में बोलते हुए कही। साथ ही उन्होंने टेस्ला के भारत में आने पर स्वागत की बात कही।
और क्या कहा गडकरी ने
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने अमेरिका में भी कहा था कि मैं भारत में बिना ड्राइवर वाली कारें नहीं आने दूंगा। उन्होंने कहा कि, हमारे देश में बहुत से लोगों को ड्राइवर के तौर पर नौकरियां मिलती हैं। ड्राइवरलेस कारें आने से 70-80 लाख लोगों की नौकरियां चली जाएंगी। इसके पहले भी गडकरी भारत में ड्राइरलेस कारों के नहीं आने की बात कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें-Government Jobs: डीआरडीओ और नेवी समेत कई जगह हो रहीं भर्तियां, सैलरी भी बढ़िया, जानिए पूरी डिटेल
कई कंपनियां कर रहीं काम
इस समय दुनिया के कई देशों में ड्राइवरलेस कारों को लेकर चर्चा चल रही है। कई कंपनियां ऐसी कारें सड़कों पर उतारने के लिए काम कर रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि ऐसी कारों से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी। आधुनिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि ड्राइवरलेस कार सुरक्षा के लिहाज से बेहतर होती हैं। बीते कुछ सालों में लोगों की सोच इसे लेकर काफी बदली है।
भारत में होगा चुनौती भरा
कार बनाने वाली कई कंपनियां ड्राइवरलेस कारों का परीक्षण कर रही हैं। यह भी दावा किया जाता है कि इन कारों से पार्किंग की समस्या नहीं होगी लेकिन ट्रैफिक की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऐसी कारें ऑटोमिटेक होती हैं और स्पीड खुद ही नियंत्रित होती रहती है। भारत में ऐसी कारें चलाना काफी चुनौती भरा होगा क्योंकि यहां की सड़कें अभी इसके लायक नहीं हो पाई हैं। यहां का ट्रैफिक जाम और लोगों का ट्रैफिक नियम तोड़ना भी मुसीबत बन सकता है।
ये भी पढ़ें-Explainer: कितना ताकतवर है ‘आकाश मिसाइल डिफेंस सिस्टम’? ऐसा करने वाला पहला देश बना भारत
संबंधित खबरें
कौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
3 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
20 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
21 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
23 hrs agoआम पटाखों से कैसे अलग हैं ये ग्रीन पटाखे? पर्यावरण के लिए कितने सुरक्षित
1 day agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 day agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
3 days agoMLC चुनाव में भारत में 'स्नातक' और 'शिक्षक' सीटें क्यों होती हैं?
3 days agoसमुद्री जहाज का काल- लिम्पेट माइंस, WW2 से मचा रहा तबाही, कैसे करता है काम?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines