India Middle East Europe Economic Corridor Project : चीन विश्व में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) परियोजना पर कार्य कर रहा है। इस प्रोजेक्ट में अबतक दर्जनों देश शामिल हो चुके हैं। इस तरह के कॉरिडोर न सिर्फ आर्थिक ताकत बढ़ती है, बल्कि किसी देश के सुपरपावर बनने का रास्ता बनता है। इसी तरह के एक कॉरिडोर पर भारत भी काम कर रहा है, जिसका नाम इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक (IMEC) कॉरिडोर है। आइए जानते हैं कि क्या है IMEC कॉरिडोर?
क्या है IMEC कॉरिडोर?
इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर अंतरमहाद्वीपीय से संपर्क का रास्ता है। यह कॉरिडोर भारत, यूरोप और अरब प्रायद्वीप के बीच ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और कॉन्टेक्ट बढ़ाने के लिए एक रास्ता है। आईएमईसी अपनी तरह का पहला आर्थिक गलियारा है, जो भारत, अमेरिका, सऊदी अरब, यूएई, यूरोपीय संघ, फ्रांस, इटली और जर्मनी को शामिल कर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। इस कॉरिडोर के जरिए भारत दुनिया में सुपरपावर बन जाएगा।
यह भी पढ़ें : रूस में बजा Make In India का डंका; G20 में नहीं आए पुतिन ने की मोदी की तारीफ, कही इतनी बड़ी बात
कब हुआ था IMEC कॉरिडोर का ऐलान
नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान सितंबर 2023 में इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर का ऐलान किया गया था। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य हाइवे, रेलवे, बंदरगाह, डिजिटल नेटवर्क और एनर्जी पाइपलाइनों को जोड़कर एक ऐसा नेटवर्क तैयार हो रहा है, जो एशिया और यूरोप को भौगोलिक, आर्थिक और रणनीतिक रूप से जोड़ेगा। इस कॉरिडोर में 600 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च होने की उम्मीद है।
आईएमईसी परियोजना पर क्या बोले इजरायली राजदूत?
इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक आर्थिक कॉरिडोर (IMEC) पर इजरायल और ईरान तनाव को लेकर भारत में इजरायल के राजदूत रियुवेन अजार ने कहा कि IMEC एक ऐसी परियोजना है, जिसके पूर्वी हिस्से को लागू करने के लिए भारत ने UAE के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर करके काम शुरू कर दिया है और यह देखना बाकी है कि क्षेत्र के स्थिर होने के बाद पश्चिमी हिस्से को लागू करने की कोशिश के संदर्भ में क्या होगा? इस कॉरिडोर पर कभी बंद दरवाजों के पीछे और कभी आधिकारिक रूप से बातचीत हो रही है, जो दिल्ली और अन्य स्थानों पर बैठकों हो रही हैं।
यह भी पढ़ें : ‘अयातुल्ला अली खामेनेई का हश्र भी सद्दाम हुसैन जैसा होगा’, इजराइल ने दी ईरान को सख्त चेतावनी
उन्होंने आगे कहा कि बहुत सारे हितधारक हैं, जो इस परियोजना में बहुत रुचि रखते हैं। एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स कंपनी ने सोमवार को मुझसे मुलाकात की थी, जो इस परियोजना में रुचि दिखाने आई थी। वे इसका हिस्सा बनना चाहते हैं, इसलिए IMEC की संभावनाएं हैं। वे नहीं बदले हैं और मुझे लगता है कि पूरी दुनिया यह देखने के लिए उत्सुक है कि गतिविधियों में फिर से शामिल होने के लिए यह कैसे समाप्त होने जा रहा है।
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
2 hrs agoपत्नी समेत ससुराल के 7 लोगों की हत्या, कैब ड्राइवर ने कैसे रची साजिश?
7 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
7 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
2 days agoUS में बैलेट पेपर से वोटिंग, फिर भी कुछ घंटों में कैसे आने लगते हैं नतीजे?
3 days agoईरान पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत को भी खतरा? कितने सुरक्षित हैं आप
3 days agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 days agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
3 days agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
4 days agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines