Career In Data Science: आज के युग में अलग-अलग क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए अवसरों की कमी नहीं है। बस मेहनत और जुनून हो तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। कई क्षेत्र तो ऐसे हैं जिनमें अगर आपको काम आता है तो काफी पैसे भी कमाए जा सकते हैं और टेंशन फ्री होकर अपनी जिंदगी बिताई जा सकती है। ऐसा ही क्षेत्र है डेटा साइंटिस्ट और बिजनेस एनालिटिक्स का। इसका बहुत भविष्य है और इसमें तरक्की के काफी रास्ते हैं। डेटा साइंटिस्ट का कोर्स करके आप अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। यहां बता दें कि डेटा साइंटिस्ट में साइंटिस्ट शब्द होने से आप सांइस (Data Science) मत समझ लीजिएगा।
जैसे-जैसे दुनिया डिजिटल होती जा रही है वैसे-वैसे इन क्षेत्रों में प्रोफेशनल लोगों के लिए नए-नए दरवाजे खुल रहे हैं। डेटा साइंस और बिजनेस एनालिटिक्स की ताकत बहुत बढ़ती जा रही है। बिजनेस में भी ज्यादा से ज्यादा डेटा इकट्ठा करने पर काम किया जा रहा है। डेटा साइंस बहुत जटिल है और इसमें समस्याओं को हल करने की क्षमता है। इस समय कई विश्वविद्यालय और संस्थान डेटा साइंस का कोर्स करा रहे हैं। इसके लिए सर्टिफिकेट कोर्स भी हैं, जिसे आप नौकरी करते हुए ऑनलाइन भी कर सकते हैं। कोर्स करने के बाद अपनी काबिलियत के मुताबिक हर साल 7 से 10 लाख रुपये कमाए जा सकते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस समय सही कैंडिडेट नहीं मिलने की वजह से डेटा साइंटिस्ट के करीब एक लाख पद खाली हैं।
ये भी पढ़ें-Fact Check: क्या सचिन पायलट पर जेसीबी से बरसाए गए फूल? फैक्ट चेक में सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई
किनके लिए ज्यादा ठीक कोर्स
डेटा का महत्व बढ़ने के साथ ही इसी रफ्तार से डेटा साइंटिस्ट और डेटा एनालिटिक्स जैसे जॉब के अवसर भी आ रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में नौकरियों के खूब अवसर होंगे। स्कोप ज्यादा होने की वजह से लोगों का आकर्षण इसकी तरफ बढ़ेगा। अगर आपको इंटरनेट, कम्प्यूटर और लैपटॉप से ज्यादा लगाव है तो डेटा साइंस से जुड़ा कोई भी कोर्स आपके लिए ठीक रहेगा। टेक्नोलॉजी से लगाव है और कोडिंग पसंद है तो इस क्षेत्र में आगे बढ़ने से आपको कोई नहीं रोक सकता है।
बन रहे इनोवेशन के नए रास्ते
अंग्रेजी न्यूज़ वेबसाइट डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स ने अनुमान लगाया है कि 2022 से 2032 तक एनालिटिक्स के क्षेत्र में 35% तेज वृद्धि होगी। इससे पता चलता है कि बिजनेस एनालिटिक्स में विशेषज्ञता वाले सैलेबस की बहुत जरूरत है। एक बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स रणनीतिक निर्णय लेने के लिए डेटा की शक्ति का इस्तेमाल करना चाहने वाले प्रोफेशनल्स के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। डेटा विज्ञान और एआई के बीच तालमेल से नवाचार के लिए नए रास्ते बन रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिजनेस एनालिटिक्स का प्रभाव नए जमाने की तकनीकी नौकरियों तक ही सीमित नहीं है, यह पारंपरिक भूमिकाओं को भी नया आकार दे रहा है। कंपनियों को ऐसे प्रोफेशनल्स की तलाश है जो डेटा का विश्लेषण कर सकें।
ये भी पढ़ें-Explainer: कौन हैं हूती विद्रोही जिन्होंने भारत आ रहे जहाज को कर लिया हाईजैक, क्या है इसके पीछे की वजह
संबंधित खबरें
क्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
18 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
21 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
2 days agoITMS क्या है? मोदी सरकार का ये तोहफा दिल्लीवालों के लिए कैसे वरदान साबित होगा
3 days ago'अल नीनो' क्या है, जो बदल सकता है वर्ल्ड क्लाइमेट, भारत पर कैसा होगा असर?
3 days agoक्या है ERONET और ECINET सिस्टम, SIR प्रक्रिया में सॉफ्टवेयर खुद वोटर लिस्ट से हटा सकता है आपका नाम?
4 days agoFIR और NCR में क्या फर्क है? जानिए कैसे होती है कार्रवाई, प्रवेश वर्मा के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
4 days agoक्या दोनों चुनाव आयुक्तों को पद से हटा सकते हैं CEC ज्ञानेश कुमार? जानें क्या हैं नियम, प्रक्रिया और अधिकार
4 days agoFBI Most Wanted List Rules: कैसे तय होती है FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट? जानें चयन प्रक्रिया और कड़े नियम
4 days agoक्या है भारत में सोशल मीडिया यूज करने की मिनिमम एज लिमिट? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया बड़ा निर्देश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines