China Mysterious Pneumonia Explainer: कोरोना वायरस के बाद चीन में एक और बीमारी ने अटैक किया है, जिससे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। यह बीमारी इन्फ्लुएंजा जैसी है, जिसे निमोनिया कहते हैं, लेकिन अभी यह रहस्यमयी है, क्योंकि इसके निमोनिया होने के पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए हैं। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन से इसकी रिपोर्ट मांगी है। एडवाइजरी भी जारी की है कि क्योंकि निमोनिया संक्रमण से फैलता है और फेफड़ों को प्रभावित करता है तो चीन में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसका पहला केस उत्तरी चीन में मिला था। चीन की राजधानी बीजिंग और उसके 500 मील (करीब 800 किलोमीटर) के दायरे में अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं। आइए जानते हैं कि क्या है यह रहस्यमयी निमोनिया, क्या हैं इसके लक्षण और कितना होगा असर…
फैल रही रहस्यमी बीमारी और निमोनिया में अंतर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन में जो रहस्यमयी बीमारी फैली है, उससे बच्चों को सांस लेने संबंधी दिक्कतें, फेफड़ों में दर्द, जलन, बुखार, खांसी और जुकाम हो रहा है, यानी इस बीमारी के लक्षण नए नहीं हैं। कोरोना वायरस से मिलते जुलते हैं, लेकिन इसके चलते अस्पताल मरीजों से भरने लगे हैं। बीजिंग के लियाओनिंग का पीडियाट्रिक हॉस्पिटल मरीजों से भरा है। बीजिंग चिल्ड्रन हॉस्पिटल भी बीमार बच्चों से भरा है, लेकिन इस बीमारी का अभी तक इलाज नहीं मिल पाया है। वहीं निमोनिया वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण है, जो गर्म सर्द या सर्द गर्म होने पर होता है। इसमें नाक बहना, खांसी, उल्टी, दस्त जैसे लक्षण हो सकते हैं।
रहस्यमयी बीमारी के बारे में क्या कहता चीन?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन का मानना है कि पिछले कुछ समय से देश में कोरोना पाबंदियां हटी हुई हैं, जिसके कारण बच्चों में संक्रमण फैल रहा है। इन्फ्लूएंजा वायरस, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया भी इसकी वजह हो सकता है, लेकिन अगर इस पर लगाम नहीं लगाई गई तो यह महामारी बन सकता है, क्योंकि निमोनिया श्वसन तंत्र यानी रेसपिरेटरी सिस्टम को प्रभावित करता है, लेकिन उपचार नहीं होने पर यह फेफड़ों को खराब कर देता है, जिससे जान जाने का खतरा रहता है। वहीं सर्विलांस प्लेटफॉर्म प्रो-मेड का कहना है कि चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को महामारी कहना गलत और जल्दबाजी होगा।
चीन में फैली बीमारी के बारे में WHO की राय
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि चीन से रहस्यमयी बीमारी संबंधी स्पेशल रिपोर्ट तलब की है। चीन में फैले सभी तरह के वायरस की सूची भी मांगी है। WHO का कहना है कि अभी स्थिति साफ नहीं कि चीन में रहस्यमयी बीमारी कितनी फैल चुकी है और यह सांस का संक्रमण है या नहीं, लेकिन हालातों पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है। बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी होगी। साफ-सफाई को लेकर सतर्क रहना होगा। बीमारी से बचने के लिए एहतियात ही एकमात्र उपाय है। इसलिए लोग मास्क पहनें। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन करें।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
चीन में फैली बीमारी भारत के लिए कितनी खतरनाक?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी से भारत को खतरे के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। अभी यह कहना भी जल्दबाजी होगा कि बीमारी संक्रामक है और महामारी बन सकता है। बच्चों को बुखार होना मौसम का असर हो सकता है और छींकने से यह एक से दूसरे में फैल सकता है, क्योंकि चीन में यह संक्रमण बच्चों में तेजी से फैला है, इसलिए भारत अलर्ट है। एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि भारत में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन अभी चीन में फैली बीमारी से भारत को खतरा नहीं है। वहीं इस बात में भी दो राय नहीं कि चीन में फैली बीमारी ने दुनियाभर के देशों की चिंता बढ़ाई है, क्योंकि कोरोना का प्रभाव पूरी दुनिया देख चुकी है।
संबंधित खबरें
US में बैलेट पेपर से वोटिंग, फिर भी कुछ घंटों में कैसे आने लगते हैं नतीजे?
6 hrs agoईरान पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत को भी खतरा? कितने सुरक्षित हैं आप
12 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
12 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
16 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
1 day agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
1 day agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
1 day agoआम पटाखों से कैसे अलग हैं ये ग्रीन पटाखे? पर्यावरण के लिए कितने सुरक्षित
2 days agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 days agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines