Zubeen Garg Funeral: सिंगर जुबीन गर्ग के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. ‘या अली’ सिंगर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. सिंगर जुबीन के अंतिम दर्शन के लिए आज जनसैलाब उमड़ा, जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने सोमवार को भी सिंगर को श्रद्धांजलि देने की बात कही हैं. सीएम बिस्वा ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि फैंस मंडे को भी सिंगर को श्रद्धांजलि दे सकेंगे. इस बीच अब जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार पर अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि जुबीन का अंतिम संस्कार कहां होगा?
कहां होगा जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार?
जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार की बात करें तो पीटीआई ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि सिंगर जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार गुवाहाटी के पास गांव में किया जाएगा. गौरतलब है कि सिंगर के अचानक हुए निधन से हर कोई बेहद परेशान है और दुखी है.
मंडे को भी फैंस दे सकेंगे श्रद्धांजलि
इसके पहले सीएम बिस्वा ने जानकारी दी थी कि फैंस सोमवार को भी जुबीन को श्रद्धांजलि दे सकेंगे. इसको लेकर सीएम ने एक पोस्ट शेयर किया था. पोस्ट में सीएम ने कई फोटोज शेयर की थी. साथ ही लिखा था कि असम के रॉकस्टार जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है. ये प्यार और स्नेह उन्होंने सालों में कमाया है और उनकी विरासत हमेशा अमर रहेगी.
कैसे गई जुबीन की जान?
गौरतलब है कि सिंगर जुबीन की स्कूबा डाइविंग करते हुए जुबीन की जान चली गई. हालांकि, कई लोगों ने इसे साजिश भी बताया और सिंगर की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. अभी कुछ भी साफ नहीं हुआ है और परिवार ने शांति की अपील की है. देखने वाली बात होगी कि मामले में आगे क्या जानकारी सामने आती है?
यह भी पढ़ें- 25 साल में रिलीज हुई डेब्यू फिल्म, 400 से भी ज्यादा मूवीज में काम, इस सुपरस्टार को मिलेगा देश का सबसे बड़ा सम्मान
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines