असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग का निधन हो गया है. उनके निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. सिंगर सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए और 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से बचाया, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन, वहां मेडिकल चेकअप और देखभाल के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनका चले जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है. उन्होंने अपने करियर में ‘गैंगस्टर’ फिल्म के ‘या अली’ जैसे गाने गाए हैं. वह ‘कृष 3’ का ‘दिल तू ही’ भी गा चुके हैं. वह हिंदी ही नहीं कई भाषाओं के लिए भी गाने गा चुके हैं. उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज है. चलिए बताते हैं इसके बारे में…
दरअसल, जुबीन गर्ग ने POP Pavelopedia से एक बार बात की थी. इस दौरान उन्होंने अपने करियर के बारे में काफी कुछ शेयर किया था. इसी बातचीत के दौरान सिंगर ने बताया था कि उन्होंने कभी गायिकी के लिए किसी भी तरह की ट्रेनिंग नहीं ली थी. साथ ही ये भी दावा किया था कि उन्होंने एक बार एक रात में 36 गाने गाए थे.
यह भी पढ़ें: कौन थे Zubeen Garg, जिनका स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ निधन? ‘या अली’ गाने से मिली थी पहचान
इस इंटरव्यू में जब जुबीन गर्ग से पूछा जाता है कि उन्होंने गायिकी कब से शुरू की थी तो उन्होंने कहा था,’मैंने इसके लिए कभी किसी तरह की ट्रेनिंग नहीं ली थी. ये मुझे नेचर से तोहफे में मिला था. मेरे मां-पापा कोई नहीं गाता था.’ इतना ही नहीं, जब इस दौरान सिंगर को असम का किंग कहा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं कोई राजा नहीं हूं. लेकिन हां मैंने रूल जरूर किया.प्रीतम वैगरह सब जानते हैं कि मैं रात को काम करता हूं. मैं पहले काफी तेजी से गानों को गाता था और आज भी गाता हूं. मैंने एक बार 36 गाने एक रात में ही गाए थे. मैंने कभी गायिकी नहीं सीखी बस गाना शुरू कर दिया.’
यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3: ‘जॉली एलएलबी’ की फ्रेंचाइजी से कितनी अलग है तीसरी किस्त, जानिए ट्रैक पर लौट पाएंगे अक्षय कुमार?
जुबीन गर्ग के बारे में
बहरहाल, अगर जुबीन के बारे में बात की जाए तो उनका जन्म असम के ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उन्होंने हिंदी और बंगाली के साथ ही 40 अलग-अलग भाषाओं में गाने गाए हैं. उनका नाम जुबीन मेहता था लेकिन उन्होंने बाद में अपने नाम के पीछे गोत्र का नाम गर्ग लगाना शुरू कर दिया. उन्होंने सोलो एलबम ‘चांदनी रात’ से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी. वह अपने करियर में ‘गद्दार’, ‘दिल से’, ‘डोली सजा के रखना’ (1998), ‘फिज़ा’ और ‘कांटे’ जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं. हालांकि, हिंदी गानों में उन्हें ‘गैंगस्टर’ के गाने ‘या अली’ से बड़ा ब्रेक मिला था. उन्हें इसके लिए ग्लोबल इंडियन फिल्म अवॉर्ड्स (2006) मिला था. सिंगर दावा करते हैं कि वह अपने करियर में 800 से ज्यादा गाने गा चुके हैं.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 17 मिनट की साउथ की वो फिल्म, जिसने बजट से की 10 गुना ज्यादा कमाई, इस OTT प्लेटफॉर्म पर है उपलब्ध
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines