YouTuber Malti Chauhan Case: अपने देसी अंदाज में वीडियो बनाकर लाखों फैन फॉलोइंग बनाने वाली मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान (Malti Chauhan) की मौत की खबर ने उनके फैंस को हैरान और दुखी दोनों कर दिया है। यूट्यूबर का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। खबरों की मानें तो दिवंगत मालती के पति विष्णु चौहान (Vishnu Chauhan) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। इस केस में पहले मालती के प्रेमी अर्जुन वर्मा (Arjun Verma) की एंट्री के बाद एक और शख्स की एंट्री हुई है, जिसने सभी को चौंका दिया है।
इस पूरे मामले में ‘पति-पत्नी और वो’ के बाद अब फेमस यूट्यूबर ‘गोरखपुरिया भौजी’ (Gorakhpuriya Bhauji) उर्फ रिंकी राय (Rinki Rai) का नाम सामने आ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि मालती की मौत की वजह यूट्यूबर गोरखपुरिया भौजी से जुड़ी है। दावा किया जा रहा है कि गोरखपुरिया भौजी अक्सर मालती के घर की अंदरूनी बातों को अपनी रीच बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया करती थीं।
कौन हैं यूट्यूबर Gorakhpuriya Bhauji?
गोरखपुरिया भौजी एक जानी-मानी यूट्यूबर हैं जो मालती चौहान की तरह ही देसी अंदाज में वीडियो बनाया करती हैं। साथ ही उनकी यूट्यूब चैनल पर काफी संख्या में उनके म्यूजिक वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। गोरखपुरिया भौजी के यू्ट्यूब पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल में गोरखपुरिया भौजी ने अपने चैनल पर एक वीडियो भी शेयर की थी, जिसमें वो अपने परिवार के साथ मालती के अंतिम संस्कार में पहुंची थी और वहां से लौट रही थीं। वीडियो में शख्य बताते हैं कि गोरखपुरिया भौजी की गाड़ी को लोगों ने घेर लिया था और उनको काफी उल्टा सीधा बोल रहे थे।
यह भी पढ़ें: मालती और प्रियांशु से पहले इन इनफ्लुएंसर को सफलता पड़ी महंगी, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत
मालती केस से क्या है गोरखपुरिया भौजी का कनेक्शन?
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
16 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines