Lakshay chaudhary: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉपुलर यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। लक्ष्य चौधरी ने हाल ही में एक वीडियो में दावा किया कि कथित तौर पर कार सवार लोगों ने उनका पीछा कर मर्डर की कोशिश की है। लक्ष्य चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। आइए जानते हैं कि लक्ष्य चौधरी ने क्या कहा?
लक्ष्य चौधरी का बड़ा दावा
अपने इंस्टाग्राम पर लक्ष्य ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें यूट्यूबर ने दावा करते हुए कहा कि रसिया से ही हमारी फ्लाइट डिटेल ट्रैक की जा रही थी और बाय स्टोरी हमे ट्रैक किया जा रहा था। आज 16 फरवरी को जैसे ही सुबह 4:30 बजे हमारी फ्लाइट नई दिल्ली टरमिनल टू पर फ्लाइट लैंड हुई, तो मेरा दोस्त स्कोर्पियो एन से हमे पिक करने आया और फिर गाड़ी चलाने के लिए मैंने ले ली।
Lakshay chaudhary
क्या बोले लक्ष्य चौधरी?
इसके आगे लक्ष्य ने कहा कि हमे दिल्ली एयरपोर्ट के रास्ते पर ही तीन कार, जिसमें अमन बैंसला, हर्ष विकल जिनपर मैंने एक लास्ट वीडियो बनाई थी यूट्यूब पर और उनके साथ सात-आठ लड़के और भी थे। लक्ष्य ने आगे कहा कि मैं इन लोगों को गुंड़े कहूंगा क्योंकि इनके हाथ में हॉकी, डंडे, असला, कट्टे-वट्टे सब थे। इन लोगों ने हमारी कार पर हमला किया और वो पूरी तरह से हत्या का प्रयास था। अगर हम लोग वहां से सही टाइम पर ना निकलते, तो ये लोग हमे वही मार देते।
लक्ष्य की कार पर हमला
इसके अलावा लक्ष्य ने जो दूसरा पोस्ट शेयर किया है, उसमें एक थार गाड़ी नजर आ रही है। लक्ष्य ने अपने स्टोरी में कार का नंबर भी लिखा है, जो DL83BE9809 है। इस वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि कुछ लोग थार गाड़ी से उतकर लक्ष्य की कार की ओर बढ़ते हैं और हमले की कोशिश करते हैं। अगली स्टोरी में लक्ष्य ने कार की वीडियो शेयर की है, जिसमें कार के शीशे टूटे हुए नजर आ रहे हैं।
Lakshay chaudhary
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि चोट तो लगी वो तो ठीक है, लेकिन अगर कार रुकती तो क्या होता? अपने पोस्ट में लक्ष्य ने दिल्ली पुलिस और सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग किया है। अब लक्ष्य का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही देखने वाली बात होगी कि इस मामले पर पुलिस क्या एक्शन लेती है?
Lakshay chaudhary
यह भी पढ़ें- Samay Raina बस एक हसीना को करते हैं फॉलो, आखिर कॉमेडियन की फॉलोइंग लिस्ट में कौन?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines