पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह की आज 7 जून को कोर्ट में पेशी थी। आज भी जसबीर सिंह को राहत नहीं मिली है और उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। यूट्यूबर जसबीर सिंह पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप है और इस मामले में चार जून को जसबीर सिंह को अरेस्ट किया गया था। अब इस मामले में उसकी रिमांड को बढ़ा दिया गया है।
दो दिन की रिमांड पर जसबीर सिंह
मोहाली कोर्ट में आज इस मामले पर सुनवाई हुई। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट से सात दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने जसबीर को दो दिन की रिमांड पर भेजा है। जसबीर सिंह के वकील का कहना है कि जब पुलिस ने अदालत से सात दिन की रिमांड के लिए कहा तो हमने कोर्ट के जरिए पुलिस से पूछा कि उन्होंने तीन दिन में क्या किया है?
पाकिस्तान के लिए जासूसी का है आरोप
पुलिस की मानें तो जसबीर पर जासूसी का आरोप है और उनके तार आतंक-समर्थित जासूसी नेटवर्क पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव (पीआईओ) शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से जुड़े हुए मिले हैं। इतना ही नहीं बल्कि जसबीर सिंह हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक और पाक उच्चायोग के निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को भी जानता है और इनका भी आपस में कनेक्शन है।
आरोपी से पूछताछ
बता दें कि पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की है और तमाम सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाने और ज्यादा सबूत के लिए कुछ और रिमांड का टाइम मांगा है। पुलिस ने अदालत को सुनवाई के दौरान बताया कि पूछताछ में जसबीर से उन्हें करीब 150 लोगों के फोन नंबर मिले हैं। जसबीर सिंह की अगर बात करें तो वो रूपनगर के महलां गांव का निवासी है।
तीन बार पाकिस्तान भी जा चुका है जसबीर सिंह
जसबीर सिंह ‘जान महल’ नाम का एक यूट्यूब चैनल चलाता है, जिस पर करीब 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इतना ही नहीं बल्कि जसबीर सिंह तीन बार पाकिस्तान भी जा चुका है। हालांकि, अब देखना ये होगा कि पुलिस की आगे की जांच में क्या होता है और जसबीर सिंह के मुश्किलें कितनी और बढ़ती हैं? और इस मामले में अब आगे क्या होगा?
यह भी पढ़ें- Dino Morea को ED ने भेजा समन, मीठी नदी घोटाले से जुड़ा है मामला
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
23 mins ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
1 hr ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
3 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
5 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
6 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
7 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
8 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
8 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
9 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines