हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

हॉरर-कॉमेडी की दुनिया में एंट्री! Haq के बाद यामी गौतम करेंगी नया धमाका

Yami Gautam Upcoming Film: यामी गौतम इन दिनों काफी सीरियस मूड में नजर आ रही है. उन्होंने कुछ सालो में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है. यही कारण है कि उनके हौसले काफी बुलंद लग रहे हैं. दरअसल वो अब हॉरर कॉमेडी फिल्म करने वाली है, जिसे लेकर अपडेट भी आ गया है. आइए जानते हैं उनकी अपकमिंग फिल्म के बारे में.

विज्ञापन
यामी गौतम (File Photo)

बॉलीवुड में यामी गौतम एक जाना माना चेहरा है. उनका मजाकिया अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है. इतनी ही नहीं पिछले कुछ वर्षो से उनकी फिल्में भी अच्छी कमाई कर रही है, हर तरफ यामी की वाहवाही हो रही है. अपनी सफलता को देखते हुए यामी गौतम ने एक रिस्क लेने का फैसला किया है. यामी ने अब अपना रुख हॉरर-कॉमेडी फिल्म की ओर किया है. दरअसल 4 साल पहले वो सैफ अली खान और अर्जुन कपूर  की फिल्म भूत पुलिस में नजर आई थी. हालांकि अब यामी गौतम लीड रोल में नजर आने वाली है. उनकी अपकमिंग फिल्म का अपडेट भी आ गया है.

यह भी पढ़ें: Salman Khan की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, सिर्फ दो से कमा डाले थे 1500 करोड़

यामी की फिल्म का क्या है नाम?

दरअसल बॉलीवुड हो या फिर साउथ इंडस्ट्री हर जगह हॉरर-कॉमेडी का मानों ट्रेंड सा चल गया है. कुछ साल पहले श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया था. अब लगता इसी का देखा देखी मेकर्स ज्यादातर हॉरर कॉमेडी फिल्म बना रहे है. इसी राह पर अब यामी गौतम ने भी अपना रुख अपनाया है. यामी की फिल्म ‘नई नवेली’ की शूटिंग जल्द शुरू होने जा रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Review: फर्स्ट हाफ ने डुबोई ‘द राजा साब’ की नैया, आधी फिल्म के भरोसे प्रभास

कैसी है फिल्म की कहानी?

यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ की कहानी भारतीय माइथोलॉजी से कनेक्टेड है. इस फिल्म को दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है, तो वहीं इसे आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ की शूटिंग फरवरी 2026 से शुरू कर दी जाएगी. आपको बता दें कि यामी ने इससे पहले कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन ओटीटी पर आई उनकी फिल्म ‘अ थर्सडे’ को लोगों ने काफी पसंद किया था. उन्होंने आर्टिकल 370, OMG2 जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म कब सिनेमाघरों में आएगी. फिलहाल तो इसकी शूटिंग भी शुरू नहीं हुई है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola