Article 370 Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस बीच उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘आर्टिकल 370‘ (Article 370) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ में कैप्शन दिया, ‘पूरा का पूरा कश्मीर…भारत देश का हिस्सा था और है और हमेशा रहेगा’।
ट्रेलर में दिखे कश्मीर के हालात
‘आर्टिकल 370’ जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि यामी गौतम की यह फिल्म कश्मीर की पूरी कहानी बयां करती है। कश्मीर से धारा 370 को हटाने के समय पर कैसा माहौल था, ये फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत होती है कश्मीर की घाटी से और बैकग्राउंड में यामी गौतम की आवाज सुनाई देती है। एक्ट्रेस ट्रेलर में कहती सुनाई देती हैं कि ‘कश्मीर इज ए लॉस्ट केस’। जब तक ये स्पेशल स्टेट्स है, हम उन्हें हाथ भी नहीं लगा सकते हैं।
इसके बाद ट्रेलर में एंट्री होती है प्रियामणि की जिनके सामने यामी कहती हैं कि ‘और वो हमें आर्टिकल 370 को हाथ लगाने भी नहीं देंगे’। इसके बाद एक शख्स हाथ में गन लिए दिखाई देता है। शख्स कश्मीर में भीड़ को कहता सुनाई देता है, ‘ये बाजी खून की बाजी है और हर घर से निकलेगा बुरहान, तुम कितने बुरहान मारोगे।’ फिर सुनाई देती है एक धमाके की आवाज।
क्या है आर्टिकल 370
आर्टिकल 370 भारतीय संविधान का एक प्रावधान था जिसके अंतगर्त जम्मू-कश्मीर को एक विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त होता था। इतना ही नहीं इस प्रावधान से भारतीय संविधान भी जम्मू-कश्मीर में सीमित हो जाती थी। यही वजह थी कि देश की सरकारें भी राज्य के फैसले को लेकर हमेशा बंधी रहती थी। आपको बता दें कि आर्टिकल 370 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने 5 महीनों की बातचीत के बाद संविधान में जोड़ा था।
पीएम के किरदार में अरुण गोविल
इसके बाद अरुण गोविल की एंट्री होती है, जो शायद फिल्म में प्रधानमंत्री के रोल में हैं। अरुण गोविल कहते हैं कि ‘इस कश्मीर ने बहुत यातना झेली है, हम इसे इस हाल में नहीं छोड़ेंगे।’ ओवरऑल ट्रेलर की बात करें तो यह कश्मीर के उन हालात को बयां करता है, जब धारा 370 हटाई गई थी। उस समय के कैसे हालात थे, लोगों ने कितनी यातनांए झेली और किस तरह से हालात बदले, इन सभी दृश्यों की झलकियों को ट्रेलर में शानदार तरीके से दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: Kriti Sanon पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर, Article 370 का ट्रेलर रिलीज, जानें मनोरंजन जगत की ताजा खबरें
कब रिलीज होगी ‘आर्टिकल 370’
यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में एक्ट्रेस एक बार फिर गंभीर किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियामणि भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। गौरतलब है कि यामी गौतम फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। अब एक्ट्रेस फिल्म ‘आर्टिकल 370’ लेकर आ रही हैं, जिसकी रिलीज का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines