मुंबई: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी और तब से वो वेंटिलेटर पर हैं। 58 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडियन का इलाज एम्स में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ नीतीश नाइक द्वारा किया जा रहा है।
हाल ही में राजू श्रीवास्तव के दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उनकी स्थिती काफी गंभीर है और उनके दिमाग ने भी काम करना बंद कर दिया है। सुनील ने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की भी बात कही। इस बीच अब राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव का बयान सामने आया है, जिसमें वो अपने पति के मेडिकल कंडीशन के बारे में बता रही हैं।
राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव (Raju Srivastava wife Shikha Srivastava gives his health update) ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, “राजू श्रीवास्तव एक फाइटर हैं और हम सभी के बीच वापस लौटेंगे।” शिखा श्रीवास्तव ने आगे कहा कि उनके पति की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनका अच्छा इलाज कर रहे हैं।
“वो स्थिर हैं। डॉक्टर उनका अच्छा इलाज कर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव एक फाइटर हैं और वो हम सबके बीच वापस लौटेंगे। हमें आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं की जरूरत है।” इतना ही नहीं उन्होंने आगे मीडिया और राजू श्रीवास्तव के फैंस से अफवाह न फैलाने का अनुरोध करते हुए कहा कि, ये परिवार के मनोबल को प्रभावित करता है। शिखा श्रीवास्तव ने कहा कि, “मेरा ईमानदारी से अनुरोध है, कृपया अफवाहें न फैलाएं। यह हमारे मनोबल को प्रभावित करता है। हमें नकारात्मक ऊर्जा नहीं चाहिए, हमें सकारात्मकता की आवश्यकता है। कृपया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें ताकि वो जल्द ही वापस आएं। डॉक्टर अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं और राजू जी उनका समर्थन कर रहे हैं, वह लड़ रहे हैं। इसलिए, कृपया नकारात्मकता न फैलाएं।”
पिछली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर थी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि कॉमेडियन को अभी तक होश नहीं आया ।
राजू 1980 के दशक से मनोरंजन उद्योग में एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। 2005 में रियलिटी स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद राजू श्रीवास्तव ने प्रसिद्धि हासिल की।इसेक बाद वो साल 2014 में कानपुर से भाजपा में शामिल हुए थे।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
16 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
18 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
19 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
21 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
21 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
22 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines