हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

फराह ने क्यों किया था दीपिका को रोने पर मजबूर, कॉफी विथ करण में किया खुलासा

---विज्ञापन---

Why Farah khan get angry with Deepika: फराह खान का सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है, जिसमें वो ओम शांति ओम से जुड़ा एक किस्सा शेयर करती नजर आ रही है।

फराह और दीपिका करण जौहर के फेमस शो कॉफी विथ करण में पहुंची थीं। बातचीत के दौरान फराह ने दीपिका का नाम लेते हुए बताया कि एक बार उन्होंने एक्ट्रेस को रोने पर मजबूर कर दिया।

डायलॉग भूलने के कारण भड़क गईं फराह

फराह ने बताया कि सेट्स पर हर दिन अच्छा नहीं होता। एक बार शूटिंग के दौरान दीपिका अपने लाइन्स भूल गई थीं। इस बात पर फराह भड़क गईं और दीपिका के ऊपर चिल्ला उठी। फराह के गुस्से से दीपिका इतना बुरा लगा कि वो रोने लगीं।

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

शाहरुख के साथ पार्टी थी डायलॉग याद नहीं करने की वजह

फराह ने कहा कि उन्हें दीपिका के ऊपर गुस्सा करने के बाद एहसास हुआ कि उनसे कुछ गलत हो गया। इसके बाद फराह ने गुस्से की वजह बताते हुए कहा कि दीपिका आसानी से अपनी काम कर लेती थी। वो कभी नर्वस भी नहीं होती थीं। दीपिका के डायलॉग भूलने के बाद फराह को गुस्सा आ गया कि वो डायलॉग करने के बजाए शाहरुख के साथ पार्टी कर रही थीं।

दीपिका ने तुरंत खुद के बचाव में करण से कहा कि इसमें शाहरुख की गलती है, क्योंकि उन्होंने ही उन्हें पार्टी से जाने नहीं दिया।

---विज्ञापन---

उस साल की सबसे बड़ी हिट थी ओम शांति ओम

ओम शांति ओम उस साल की बड़ी हिट थी। लोगों ने ओम और शांति के पुनर्जन्म,  प्यार और बदले की कहानी को बहुत पसंद किया था।

साल 2007 में इस फिल्म ने 100 करोड़ के बैनर में एंट्री ली थी। फिल्म की कुल कमाई 150 करोड़ थी।

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

पहली फिल्म हिट होने के बाद भी क्रिटिसाइज हुई थी दीपिका

पहली फिल्म ओम शांति ओम के हिट होने के बाद दीपिका को बहुत क्रिटिसाइट किया गया था। लोगों ने कहा कि वो एक मॉडल है इसलिए अच्छी एक्टिंग नहीं कर सकती। कुछ लोगों ने उनके उच्चारण को लेकर भी उनका मजाक उड़ाया। ट्रोल होने के बाद भी दीपिका ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ते रहने पर फोकस किया।

Sponsored Links by Taboola