Who Was Sumeera Rajput: पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉकर और कंटेंट क्रिएटर सुमीरा राजपूत का निधन हो गया है। सुमीरा राजपूत पाक में अपने घर पर संदिग्ध हालत में मृत पाई गई हैं। सुमीरा राजपूत के निधन की खबर से हर कोई हैरान है। इतना ही नहीं बल्कि अगर शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो दावा किया जा रहा है कि सुमीरा राजपूत को जहर देकर मारा गया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला और कौन थी सुमीरा राजपूत?
कौन थी सुमीरा राजपूत?
सुमीरा राजपूत की बात करें तो वो पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉकर थी। सुमीरा राजपूत अपने काम से लोगों का दिल जीत लेती थी और सुमीरा राजपूत के फैंस भी उन्हें बेहद पसंद करते थे। सुमीरा के 58,000 फॉलोअर्स और टिकटॉक पर दस लाख से अधिक लाइक्स थे। अब सुमीरा राजपूत इस दुनिया में नहीं रही और उनके निधन से उनका परिवार और बेटी पर दुखों का पहाड़-सा टूट पड़ा है। सभी सुमीरा राजपूत के लिए दुआ कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
जियो न्यूज़ के अनुसार, सुमीरा राजपूत की 15 साल की एक बेटी है। सुमीरा की बेटी का आरोप है कि संदिग्धों ने सुमीरा को जहरीली दवाई दी है और इसी जहर की वजह सुमीरा की मौत हो गई। इतना ही नहीं बल्कि कथित तौर पर ये भी सामने आया है कि सुमीरा पर जबरन शादी का दबाव बनाया गया था। सिंध के घोटकी जिले में हुई इस घटना ने क्षेत्र में लिंग आधारित हिंसा और जबरन विवाह को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद मामले में पुलिस की एंट्री हुई और पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया है। हालांकि, अभी तक मामले की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई गड़बड़ तो नहीं है। पुलिस ने मामले पर बयान देते हुए कहा कि सुमीरा राजपूत का पोस्टमार्टम किया गया है, जिसमें पता चला है कि उसकी मौत जहर के कारण हुई है।
यह भी पढ़ें- Saiyaara ने बनाया नया रिकॉर्ड, इस फिल्म को पीछे छोड़ बनी 2025 की तीसरी 300 करोड़ी फिल्म
संबंधित खबरें
रश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
15 mins ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
1 hr agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
2 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
2 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
19 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
21 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines