फिल्मी दुनिया में कई ऐसे स्टार्स होते हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखते हैं। कुछ सेलेब्स तो ऐसे भी होते हैं, जो गुपचुप सब कर लेते हैं और किसी को कानों-कान खबर भी नहीं होती। हाल ही में ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने भी किया है। जी हां, लॉरेन गॉटलिब ने चुपचाप, बेहद गुपचुप तरह से शादी कर ली। हालांकि, शादी के बाद एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर की। इस बीच ये चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने किससे शादी की है और उनके हसबैंड कौन हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन हैं लॉरेन गॉटलिब के पति?
पॉपुलर एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब के हसबैंड की बात करें तो गॉटलिब ने लंदन के रहने वाले वीडियो क्रिएटर टोबियास जोन्स से शादी की है। टोबियास जोन्स की बात करें तो वो एक बेहद पॉपुलर रील क्रिएटर हैं। वैसे तो टोबियास जोन्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर वो खूब मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर टोबियास जोन्स के 43.4K फॉलोअर्स हैं। टोबियास की रील्स पर अच्छे-खासे व्यूज आ जाते हैं।
कपल ने की क्रिश्चियन वेडिंग
इसी के साथ लॉरेन गॉटलिब और टोबियास जोन्स की बात करें तो बीते साल कपल ने सगाई की थी। वहीं, अब दोनों शादी कर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। कपल की शादी की फोटोज इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और हर कोई उन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहा है। कपल की शादी की बात करें तो गॉटलिब और जोन्स ने एक प्राइवेट सेरेमनी में क्रिश्चियन वेडिंग की है।
सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल
लॉरेन गॉटलिब ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बेहद लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। लॉरेन गॉटलिब के पोस्ट में देखा जा सकता है कि कपल अपने वेडिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान लॉरेन गॉटलिब ने डीप कट नेक वाला व्हाइट गाउन पहना था, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं दूल्हे राजा टोबियास ब्लैक एंड व्हाइट सूट में थे, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे थे।
यह भी पढ़ें- Nysa और Yug को क्यों पसंद नहीं आती मम्मी की फिल्में? Kajol ने खुद बताई वजह
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
44 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines