Orry Avatramani: बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर अंबानी फैमिली ही नहीं बल्कि हॉलीवुड सेलिब्रिटी तक कनेक्शन रखने वाले ओरी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है। इंटरनेट पर अंबानी परिवार से लेकर सेलेब्स तक के साथ ओरी के फोटोज जमकर वायरल हो रहे है।
इस बीच हर किसी के मन में ये सवाल है कि आखिर ‘ओरी अवात्रामणि’ कौन हैं, जो ना सिर्फ सेलेब्स और अंबानी परिवार बल्कि हॉलीवुड तक भी अपनी पकड़ रखते हैं। आइए जान लेते हैं..
यह भी पढ़ें- ‘Karan Johar के इस शो से किसी का भला नहीं हुआ…’ Koffee With Karan को लेकर ये क्या बोल गए Raj Kundra
कौन हैं Orry Awatramani?
दरअसल, ओरी का पूरा नाम ओरहान अवात्रामणि है, जो 24 साल के है। उन्होंने अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क से की है। वहीं, अब वो खूब चर्चा में है और सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में जानने के लिए बेहद दिलचस्पी दिखा रहे है। आपको बता दें कि मशहूर ओरी अवात्रामणि किसी स्टार से कम नहीं है। साथ ही ओरी अवात्रामणि को पिछले कुछ साल में स्टार किड्स के साथ लगातार स्पॉट भी किया जा रहा है।
खुद को एक सोशल एक्टिविस्ट मानते हैं ओरी
बता दें कि ओरहान अवात्रामणि खुद को एक सोशल एक्टिविस्ट (सामाजिक कार्यकर्ता) मानते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल वो रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में बतौर स्पेशल प्रोडक्ट मैनेजर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। ऐसे में ओरी का ईशा अंबानी से कनेक्शन होना लाजमी है। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें कई बार ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ स्पॉट भी किया जाता है।
हॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ भी स्पॉट हुए ओरी
साथ ही ओरी को जान्हवी कपूर हो या अजय-काजोल की बेटी नीसा के साथ कई इंटरनेशनल हॉलिडे ट्रिप पर देखा गया है। इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी और अंबानी फैमिली से कनेक्शन रखने वाले ओरी की पकड़ हॉलीवुड में भी है। ओरी को कई बार हॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ भी देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर कायली जेनर और उनके पति ट्राविस स्कॉट के साथ ओरी की फोटो कई बार नजर आ जाती है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
41 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines