Paatal Lok 2, Ishwak Singh: आजकल लोग थिएटर से ज्यादा ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं। कुछ सीरीज का पहला सीजन खत्म हो जाता है, तो लोगों को उसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस कड़ी में हाल ही में आई सीरीज ‘पाताल लोक 2’ भी शामिल हो गई है। जी हां, ‘पाताल लोक 2’ प्राइम वीडियो पर आ गई है। इस सीरीज को कुछ लोगों ने देख लिया है, कुछ देख रहे हैं और कुछ देखने के बारे में सोच रहे हैं। सीरीज का एक किरदार ऐसा है, जो कभी हैरान करेगा, तो कभी दिल जीतेगा। आइए जानते हैं इस कैरेक्टर के बारे में…
कौन हैं इश्वाक सिंह?
दरअसल, हम जिस किरदार की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि सीरीज में इमरान अंसारी का रोल निभा रहे इश्वाक सिंह हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इश्वाक सिंह कौन हैं? तो आपको बता देते हैं कि इश्वाक सिंह एक इंडियन एक्टर हैं, जो हिंदी टीवी और फिल्मों में काम करते हैं। कई छोटी फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें ‘पाताल लोक’ और ‘रॉकेट बॉयज’ जैसी सीरीज में काम करने के लिए जाना जाता है।
फिल्म ‘बर्लिन’ में भी किया काम
इतना ही नहीं बल्कि इश्वाक को ‘मेड इन हेवन’ के दूसरे सीजन और फिल्म ‘बर्लिन’ के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में इश्वाक, ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। इश्वाक ने इस सीरीज में इमरान अंसारी का रोल निभाया है, जो लोगों को बेहद पसंद भी आ रहा है।
सीरीज में इश्वाक ने क्या किया?
गौरतलब है कि ‘पाताल लोक 2’ में इश्वाक पुलिस ऑफिसर इमरान अंसारी के रोल में हैं। इमरान एक ऐसे पुलिस ऑफिसर होते हैं, जो एक टाइम में हाथीराम चौधरी के जूनियर होते हैं, लेकिन फिर उनका प्रमोशन हो जाता है और वो एक बड़े पुलिस ऑफिसर बन जाते हैं। इस एक हाई-प्रोफाइल केस आता है, जिसमें अंसारी, हाथीराम चौधरी के साथ मिलकर केस को सॉल्व करने की कोशिश करते हैं।
कभी हैरान तो कभी जीता दिल
इस दौरान कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो बेहद हैरान करती हैं। जैसे अंसारी को लड़की नहीं बल्कि लड़के में दिलचस्पी होना। हाथीराम की मदद करना और बेटे के जन्मदिन के लिए भेजना। अपने सीनियर से केस में हाथीराम को लेना… लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो अंसारी के किरदार के रूप में दिल जीत लेती हैं। जैसे पूरी ईमानदारी के साथ अपने सीनियर (जो बाद में जूनियर बन जाते हैं) हाथीराम की पूरी इज्जत करना। हमेशा हाथीराम का साथ देना। अपनी जान की परवाह किए बिना आरोपी को खोजना। सीरीज में बीच में अंसारी की मौत होना, दर्शकों को कहीं ना कहीं झटका जरूर देती है, लेकिन उनका किरदार बेहद दमदार है।
यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav ने जान से मारने की धमकी के बाद तोड़ी चुप्पी, पहला ऑडियो वायरल
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
20 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines