हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

The Society Azma Fallah Profile: 'लॉकअप' में दिखीं कौन हैं अजमा फल्लाह? मुनव्वर फारूकी की 'द सोसायटी' में आएंगी नजर

The Society Azma Fallah Profile: मुनव्वर फारूकी के शो द सोसायटी में 25 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे जिसमें से एक अजमा फल्लाह भी हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन हैं और क्या करती हैं?

विज्ञापन
द सोसायटी में नजर आने वालीं अजमा फल्लाह कौन हैं? Photo Credit- Instagram

Munawar Faruqui The Society: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपना नया रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘द सोसायटी’ है। इस शो को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस बीच शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स के चेहरों से भी पर्दा उठने लगा है। मिस रूल के नाम से फेमस श्रेया कालरा के बाद अजमा फल्लाह भी ‘द सोसायटी’ का हिस्सा बनने वाली हैं। शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें उनकी झलक देखने को मिली है। इसके अलावा उन्होंने खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर भी ‘द सोसायटी’ का प्रोमो शेयर किया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं अजमा फल्लाह?

कौन हैं अजमा फल्लाह?

अजमा फल्लाह जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी व्लॉगर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपने फनी और स्टाइलिश वीडियो से वह लोगों को काफी एंटरटेन करती हैं। इसके अलावा उन्होंने रियलिटी शोज में भी अपनी पहचान बनाई है। अजमा को सबसे पहले कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉकअप’ में देखा गया था। इस शो के जरिए उन्हें अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी मिली थी। हालांकि शो में उनकी जर्नी बहुत ज्यादा लंबी नहीं रही थी।

उर्फी जावेद के शो में आई थीं नजर

‘लॉकअप’ के अलावा अजमा फल्लाह को उर्फी जावेद और हर्ष गुजराल के शो ‘इंगेज्ड- रोका या धोखा’ में भी बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था। डेटिंग पर बेस्ड इस रियलिटी शो में वह पार्टनर की तलाश में आई थीं। उनका कॉमिक अंदाज उर्फी जावेद को काफी पसंद आता था। इसके अलावा अजमा फल्लाह को ‘स्प्लिट्सविला 13’ में भी देखा जा चुका है।

विज्ञापन

मुनव्वर फारूकी के शो का क्या होगा कॉन्सेप्ट?

मुनव्वर फारूकी का रियलिटी शो ‘द सोसायटी’ ऐसा शो होगा जिसमें 25 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। सभी कंटेस्टेंट्स को तीन टीम द रॉयल्स, रेगुलर्स और रैग्स में बांटा जाएगा। शो के दौरान उन्हें 200 घंटों तक दी गई सिचुएशन और टास्क में सर्वाइव करना होगा। यह शो 21 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola