Who Is Sakshi Khanna: अक्षय खन्ना फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के रोल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. आदित्य धर की इस मल्टी स्टारर फिल्म में उनके रोल और काम को काफी सराह रहे हैं. अक्षय लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं. 2025 में उनकी दो फिल्में ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ आई है, जिससे उन्होंने वो स्टारडम हासिल किया, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था. इसी बीच अक्षय अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में आ गए. वह आज भी सिंगल हैं. उनके बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि अक्षय खन्ना दो भाई हैं. उनके भाई राहुल खन्ना हैं. वहीं उनका एक सौतेला भाई और बहन भी हैं. चलिए बताते हैं वो कौन है और कहां है.
दरअसल, विनोद खन्ना ने दो शादियां की थी. उन्होंने पहली बार 1971 में गीतांजलि खन्ना से शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे अक्षय और राहुल हुए. वहीं, इसके बाद 1985 में वो अलग हो गए हैं और 1990 में एक्टर ने कविता खन्ना से शादी कर ली, जिसे उनके दो बच्चे साक्षी और श्रद्धा हैं. ऐसे में आपको अक्षय खन्ना के सौतेले भाई के बारे में बता रहे हैं, जिनका सिनेमा से ऐसा मोहभंग हुआ कि उन्होंने अध्यात्म की राह पकड़ ली. साक्षी और विनोद में एक बात सेम दिखी कि एक्टर ने भी करियर के पीक पर अध्यात्म की राह पकड़ ली थी और सब कुछ छोड़कर वह ओशो की शरण में चले गए थे. वहीं, उनका बेटा साक्षी भी उन्हीं की राह पर हैं. वो अक्षय के जैसे ही सिंगल हैं.
यह भी पढ़े: ‘धुरंधर’ में अधूरी रही रणवीर सिंह की कहानी, जानिए वो 7 सवाल, जो पार्ट-2 के लिए बढ़ाते हैं क्यूरियोसिटी
कौन हैं साक्षी खन्ना?
साश्री खन्ना के बारे में बात की जाए तो उनका जन्म 12 मई, 1991 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने फिल्मों में एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि असिस्टेंट के तौर पर काम किया था. हालांकि, कुछ फिल्मों में एक्टर ने अभिनय भी किया था. लेकिन बाद में उनका सब चीजों से मोहभंग हो गया और उन्होंने अध्यात्मिकता की ओर इंट्रेस्ट दिखाया. फिल्मी परिवार से होने के नाते उनका झुकाव फिल्मों की ओर ज्यादा रहा. खबरों की मानें तो उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’ और मिलन लूथरिया की ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया है. उन्होंने बाद में एक्टिंग में भी हाथ आजमाया था लेकिन इसमें भी उन्हें सफलता हासिल नहीं हो पाई थी.
जेल की हवा खा चुके हैं साक्षी खन्ना
वहीं, साक्षी खन्ना को लेकर एक और चर्चा जोरों पर रही है कि वह जेल की भी हवा खा चुके हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें रेव पार्टी से अरेस्ट किया गया था और मामला ड्रग्स से जुड़ा था. दरअसल, बताया जाता है कि कुछ साल पहले साक्षी को मुंबई की एक रेव पार्टी से अरेस्ट किया गया था. उन पर आरोप था कि विनोद खन्ना के बेटे ने उस पार्टी में ड्रग्स लिया था. रेव पार्टी से गिरफ्तार होने के बाद साक्षी खन्ना एक्ट्रेस पूनम पांडे संग इश्क फरमाने के चलते भी खूब खबरों में रहे हैं. बताया जाता है कि पूनम पांडे के साथ अफेयर की खबरों की वजह से दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना भी अपने लाडले से खफा हुए थे.
अध्यात्म की राह पर चल पड़े साक्षी खन्ना
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो साक्षी खन्ना मिलन लूथरिया की फिल्म से डेब्यू करने वाले थे. हालांकि वह बन नहीं पाई. उस समय फिल्ममेकर ने कहा था कि साक्षी बहुत टैलेंटेड हैं. रोल कॉम्प्लेक्स है इसलिए कुछ महीनों में उन्हें बहुत सारा होमवर्क करना होगा. साक्षी ने फिल्मों में काफा इंटरेस्ट दिखाया और उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया. फिर वह स्पिरिचुअलिटी की तरफ चले गए. जहां उनका नजरिया ही बदल गया. इसके बाद उन्होंने लाइमलाइट से हमेशा के लिए दूर रहने का फैसला किया.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
17 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines