Adinath Kothare In Ramayana: नितेश तिवारी की रामायण पिछले काफी वक्त से चर्चाओं में बनी हुई है। कुछ वक्त पहले ही रणबीर कपूर समेत अन्य स्टार्स ने पहले भाग की शूटिंग पूरी की है। मेकर्स की ओर से रामायण का फर्स्ट लुक वीडियो भी जारी कर दिया गया है। फिल्म में अलग-अलग किरदारों को निभाने वाले ज्यादातर एक्टर्स के चेहरों से पर्दा उठाया जा चुका है। अब खबर है कि आदिनाथ कोठारे रणबीर कपूर के छोटे भाई भरत के लिए फाइनल किए गए हैं। इस बात की पुष्टि एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में कर दी है। आइए जानते हैं उनके बारे में…
कौन हैं रामायण के ‘भरत’ आदिनाथ कोठारे?
13 मई, 1984 को मुंबई में जन्मे आदिनाथ कोठारे मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ’83’ से डेब्यू किया था। वह दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर महेश कोठारे के बेटे हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाई बल्कि डायरेक्शन में भी महारत हासिल की है।
आदिनाथ कोठारे की फिल्में
आदिनाथ ने फिल्म ‘माझा चाकुला’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें ‘पाणी’, ‘पचडलेला’, ‘चंद्रमुखी’, ‘इश्क वाला लव’ और ‘चिमनी पाखर’ जैसी फिल्मों में देखा गया। इसके अलावा वह ‘पर्सपेक्टिव’ और ‘जपतलेला 2’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट भी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: एनिमल की सफलता के बाद अब श्री राम बनेंगे Ranbir, पहले इन 5 कलाकारों ने प्ले किया था रोल
रामायण में बनेंगे भरत
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में आदिनाथ कोठारे ने कंफर्म किया कि वह नितेश तिवारी की रामायण में भरत का किरदार निभा रहे हैं। शूटिंग एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि रामायण जैसी फिल्मों में काम करना उनके लिए काफी विशाल और अनूठा रहा है। फिल्म के जरिए उन्हें काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। आदिनाथ ने यह भी बताया कि नितेश तिवारी की रामायण में उनकी एंट्री मुकेश छाबड़ा की वजह से हुई है।
इन किरदारों की हुई एंट्री
नितेश तिवारी की रामायण में लगभग मुख्य किरदारों के लिए स्टार्स की एंट्री हो चुकी है। रणबीर कपूर (श्री राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) के अलावा सनी देओल हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे, अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, काजल अग्रवाल मंदोदरी, इंदिरा कृष्णन कौशल्या, शीबा चड्ढा मंथरा, कुणाल कपूर इंद्र देव और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का किरदार निभाएंगे।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 hr ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines