When Johny Lever dubbed For Raaj Kumar: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपने दौर में अदाकारी के जलवे बिखेरे हैं। लेकिन इनमें से एक सितारा ऐसा भी था, जिसकी आवाज और डायलॉग डिलीवरी के सभी फैंस थे। हालांकि इस सुपरस्टार को गले का कैंसर हो गया जिसकी वजह से वो अपनी रोबदार आवाज से कुछ बोल ही नहीं पा रहे था, तभी उस दौर के नए-नए कॉमेडियन ने उन्हें अपनी आवाज दी और फिल्म को पूरा किया गया । अब आप सोच रहे होंगे कि हम आखिर किसकी बात कर रहे हैं, क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
राजकुमार की दमदार आवाज के कायल थे फैंस
राजकुमार अपने कड़े स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे। वो अपने काम को लेकर कभी समझौता नहीं करते थे। उन्होंने कई बार कहा था कि भले ही फिल्में फ्लॉप हो जाएं, लेकिन उनकी मेहनत कभी कम नहीं होती। इस तरह के विश्वास ने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई।
फिल्म ‘जवाब’ में राजकुमार ने खो दी ‘आवाज’
जिस आवाज के दम पर राजकुमार ने कई फिल्मों में अपना सिक्का चलाया, साल 1995 में आई फिल्म ‘जवाब’ के वक्त वही आवाज राजकुमार के लिए मुश्किल बन गई। ये वही समय था जब राजकुमार को गले के कैंसर का पता चला। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में किसी को नहीं बताया, यहां तक कि फिल्म के निर्देशक अजय कश्यप को भी नहीं। जब फिल्म की डबिंग शुरू हुई, तब ये साफ हो पाया कि उनकी आवाज में पहले जैसा दम नहीं रहा।
अजय कश्यप ने जब राजकुमार से इस बारे में पूछा तो उन्हें अभिनेता की बीमारी का पता चला। लेकिन तब तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। अजय कश्यप ने फिर तिगड़म लगाया। उस वक्त कॉमेडियन जॉनी लीवर मिमिक्री में माहिर थे, इसलिए अजय ने उन्हें राजकुमार की आवाज में डायलॉग्स डब करने के लिए कहा।
जॉनी लीवर ने राजकुमार के लिए किया डब
जॉनी ने अजय कश्यप की बात मानकर राजकुमार के जैसे ही आवाज निकालने की पूरी कोशिश हुई और काफी हद तक वो कामयाब भी रहे। फिल्म रिलीज हुई, लेकिन दर्शकों को ये पता नहीं चला कि डायलॉग्स किसने बोले। फिल्म के गाने पसंद किए गए, लेकिन ये फिल्म राजकुमार के करियर की सबसे फ्लॉप फिल्मों में से एक साबित हुई।
साल 1996 में राजकुमार का हुआ निधन
यह भी पढ़ें: Baba Siddiqui के Funeral से गुस्से में बाहर आए Manish Paul, अंदर जाने को लेकर हुआ विवाद?
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
46 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines