War 2 Star Cast Fees: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 6ठी फिल्म ‘वॉर 2’ का काउंटडाउन शुरू होने में बस कुछ दिन बाकी रह गए हैं। अगले महीने 14 अगस्त को ये फिल्म थिएटरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। बीते दिन मेकर्स ने ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर समेत वॉर 2 का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस भी वॉर 2 की रिलीज के लिए सुपर एक्साइटेड हो गए हैं। जाहिर है कि जूनियर एनटीआर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म के लिए उन्होंने और अन्य स्टार कास्ट ने कितनी फीस वसूली है?
जूनियर एनटीआर
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को पिछली बार फिल्म ‘देवरा’ में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आई थीं। अब सुपरस्टार YRF की फिल्म वॉर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार नेगेटिव शेड वाला हो सकता है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर उन्हें 60 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन वैसे तो अपनी हर फिल्म के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। इस बार वॉर 2 में उनकी फीस जूनियर एनटीआर के मुकाबले कम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कथित तौर पर 48 करोड़ रुपये फीस दी गई है।
कियारा आडवाणी
वॉर 2 में कियारा आडवाणी को पहली बार एक्शन करते हुए देखा जाएगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें उनका एक्शन और बोल्ड दोनों लुक दिखाई दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा को वॉर 2 के लिए कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।
यह भी पढ़ें: War 2 के ट्रेलर में दमदार हैं ये 5 डायलॉग्स, Hrithik Roshan और Jr NTR ने लूट ली महफिल
आशुतोष राणा
वॉर 2 में एक बार फिर आशुतोष राणा कर्नल सुनील लूथरा के किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्हें वॉर, पठान और टाइगर 3 में भी इसी किरदार के साथ देखा गया था। फिलहाल वॉर 2 के लिए एक्टर की फीस रिवील नहीं हुई है।
शब्बीर अहलूवालिया
कुंडली भाग्य फेम एक्टर शब्बीर अहलूवालिया भी वॉर 2 में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कथित तौर पर 30 से 35 लाख रुपये के बीच फीस दी गई है
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
10 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
17 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines