हिंदी सिनेमा के पॉपुलर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया है। साथ ही इसका नाम भी बदला गया है। ‘द बंगाल फाइल्स’ का पहले नाम ‘द दिल्ली फाइल्स’ था। इस बीच अब विवेक अग्निहोत्री ने बताया है कि उन्हें लाइफ में किस चीज का रिग्रेट है? आइए जानते हैं कि विवेक को लाइफ में किस चीज का रिग्रेट है?
फिल्ममेकर को किस चीज का रिग्रेट?
दरअसल, हाल ही में विवेक अग्निहोत्री, शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आए। इस दौरान विवेक ने कई मुद्दों पर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें लाइफ में किस चीज का रिग्रेट है। इस दौरान बात करते हुए विवेक ने कहा कि मुझे लाइफ में बस एक चीज का अफसोस है और वो ये कि ‘कश्मीर फाइल्स’ के वक्त में एक गलती हो गई।
क्या बोले विवेक अग्निहोत्री?
विवेक ने कहा कि उस टाइम पर हमने जो सारा रिसर्च किया था, वो हमे फिल्म के पहले रिलीज करना चाहिए था, वो बाद में आया, ‘कश्मीर अनरिपोर्टेड’ के नाम से zee5 पर, वो मुझे पहले करना चाहिए था। इस बार मैं वो गलती नहीं कर रहा हूं। फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के पहले मैंने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है, उस डॉक्यूमेंट्री में सब कुछ है, जितने भी मैंने इंटरव्यू किए हैं।
फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’
विवेक ने आगे कहा कि मैं इतिहास पहले ही लोगों के सामने रख दूंगा। कलको कोई ये ना कह दे कि अरे भई अपने मन से, इतनी बड़ी फिल्म मैं अपने मनसे कैसे बना सकता हूं। सब कुछ रिकोर्टेड है, इसलिए मैं उसे दिखा रहा हूं। गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
पहले 15 अगस्त को हो रही थी रिलीज
फिल्म की रिलीज से पहले इसका नाम बदला गया और टीजर भी आ गया है। फिल्म के टीजर को देखने के बाद लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म को पहले 15 अगस्त को रिलीज किया जा रहा था, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया और आगे बढ़ा दिया गया। इससे लोगों को फिल्म के लिए थोड़ा और लंबा इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें- Ground Zero इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक, कहां देखने को मिलेगी Emraan Hashmi की फिल्म?
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
53 mins agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
2 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
5 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
6 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
8 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
9 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
10 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
11 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
12 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines