Best of Doordarshan Serial: साल 1985 में दूरदर्शन पर एक ऐसा टीवी शो आया जिसने भारतीय टेलीविजन का इतिहास बदल दिया. इसमें मौजूद सभी कलाकार आगे चलकर रामानंद सागर की रामायण और महाभारत सीरीज में नजर आए. यह शो का नाम ‘विक्रम और बेताल’ है, जो कि आज से 41 साल पहले शुरू हुआ था. इसके 26 एपिसोड्स ने ही टेलीविजन इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. आज भी IMDb रेटिंग में 8. 3 पर है.
यह भी पढ़ें: नुपूर सेनन ने होने वाले पति स्टेबिन बेन संग की ‘गल्लां गुडियां’, बहन कृति और मां हुईं इमोशनल; वीडियोज वायरल
रामायण-महाभारत के सितारों का अनोखा साथ
इस शो की खास बात यह थी कि इसमें सभी किरदार रामायण-महाभारत के ही थे, जिसमें से रामानंद सागर को अपने आगे के प्रोजेक्ट रामायण और महाभारत के लिए भी किरदार मिल गए. वहीं विक्रम और बेताल के इस शो की बात करें तो इसमें अरुण गोविल (जिन्होंने श्रीराम का किरदार निभाया था), वे यहां राजा विक्रमादित्य बने। दीपिका चिखलिया (सीता माता), सुनील लहरी (लक्ष्मण), अरविंद त्रिवेदी (रावण), विजय अरोड़ा, मूलराज राजदा, रमेश भटकर और कई अन्य मशहूर कलाकार इस शो में नजर आए. यह पहली बार था जब इतने बड़े नाम एक साथ एक ही शो में दिखे. दर्शकों के लिए यह देखना बहुत रोमांचक था कि उनके पसंदीदा देवता और पात्र अलग-अलग भूमिकाओं में कैसे नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: लहंगा, चोली और साड़ी के बाद सलवार पर आया भोजपुरी सॉन्ग, पवन सिंह ने चांदनी सिंह के साथ उड़ाया गर्दा
कहानी और लोकप्रियता
शो की कहानी राजा विक्रमादित्य और बेताल की है. राजा को एक बेताल (भूत जैसा प्राणी) को कंधे पर लटकाकर ले जाना होता था. रास्ते में बेताल 25 कहानियां सुनाता और हर कहानी के अंत में एक मुश्किल सवाल पूछता. अगर राजा जवाब दे देते तो बेताल गायब हो जाता, वरना राजा को फिर से शुरू करना पड़ता. ये कहानियां नैतिकता, बुद्धि और जीवन के सबक सिखाती थीं. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इसे बड़े चाव से देखता था.
आज भी याद किया जाता है
उस समय टीवी ही मनोरंजन का मुख्य साधन था. लोग रविवार की सुबह इंतजार करते थे कि नया एपिसोड कब आएगा. ‘विक्रम और बेताल’ ने न सिर्फ मनोरंजन दिया बल्कि अच्छाई, बुद्धि और सही-गलत का फर्क भी समझाया. 41 साल बीत जाने के बाद भी लोग इसे याद करते हैं और यूट्यूब पर इसके एपिसोड देखते हैं.
यह भी पढ़ें: कहां गायब हो गईं ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वाली ये एक्ट्रेस? सलमान खान संग रोमांस कर बटोरी थी लाइमलाइट
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines