Best Actors On OTT: ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है जिसने कई सितारों के सपने पूरे किए तो कई लोगों को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया। ये बात एकदम सच है कि अगर ऑनलाइन ये प्लेटफॉर्म कुछ लोगों के हाथ न लगता तो वो आज भी गुमनामी की जिंदगी जी रहे होते या अभी तक स्ट्रगल ही करते नज़र आते। ओटीटी ने कई लोगों की जिंदगी बदली है। तो चलिए कुछ ऐसे ही सेलेब्स के नाम जानते हैं जिनको बॉलीवुड में वो मुकाम नहीं मिला जो ओटीटी पर आते ही इन्होंने हासिल कर लिया और फैंस की नजरों में ये रातों-रात स्टार बन गए।
यह भी पढ़ें: होमोसेक्शुअलिटी और LGBTQ… ये मुद्दा आज कल क्यों है हर दूसरी सीरीज का हिस्सा?
Abhishek Banerjee
अभिषेक बनर्जी ओटीटी की शान बन गए हैं। जिस भी सीरीज या मूवी का वो हिस्सा होते हैं वो तो हिट होना तय है। एक्टर ने अपने एवरेज लुक्स के साथ भी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। उनके एक्टिंग देखकर लगता है कि वो आने सवाले समय के नवाजुद्दीन सिद्दीकी बनने वाले हैं। उन्होंने ‘पाताल लोक’ में हथौड़ा त्यागी का किरदार निभाकर इंडस्ट्री पर अपनी छाप छोड़ दी है। ‘आखिरी सच’, ‘मिर्ज़ापुर’, ‘राणा नायडू’ और ‘द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्नेस’ जैसे ज़बरदस्त ओटीटी सीरीज का वो हिस्सा बने। अब बॉलीवुड फिल्मों में भी उनका दम देखने को मिल रहा है।
Jaideep Ahlawat
जयदीप अहलावत को हाल ही में करीना कपूर के साथ फिल्म ‘जाने जान’ में देखा गया था। इस फिल्म को उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। लेकिन क्या आप जानते है उन्हें भी पहचान ओटीटी से ही मिली है। ‘बार्ड ऑफ ब्लड’, ‘पाताल लोक’, ‘ब्लडी ब्रदर्स’ और ‘द ब्रोकन न्यूज़’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर उन्होंने दर्शकों के दिल में आपकी जगह हासिल की है।
Vijay Varma
जयदीप की तरह विजय वर्मा भी ओटीटी ही ही देन हैं। ‘जाने जान’, ‘दहाड़’, ‘कालकूट’ और ‘लस्ट स्टोरीज़’ में उनकी परफॉरमेंस काफी दमदार नज़र आईं। इसके अलावा ‘शी’ में उनका नेगेटिव किरादर फैंस को काफी पसंद आया। विजय की इंटेंस एक्टिंग और उनकी हर किरदार में ढलने की काबिलियत के सभी दीवाने हो गए हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड में भी उनके पास ढ़ेरो प्रोजेक्ट्स हैं।
Divyenndu Sharma
दिव्येंदु ने अब तक कई बॉलीवुड में काम किया है। लेकिन एक्टर अपने करियर में वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए जो उन्हें ओटीटी पर मिला। ‘परमानेंट रूममेट्स’ में उनके रोल को काफी पसंद किया गया। लेकिन जब वो ‘मिर्ज़ापुर’ में मुन्ना भैया बनकर सामने आये तो सनसनी मच गई। उनकी एक्टिंग, उनका अंदाज़ और उनकी डायलॉग डिलीवरी पर फैंस फिदा हो गए। आज भी उनके किरदार को पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर अभी भी मुन्ना भैया की धाक कायम है।
Adarsh Gourav
हल ही में ‘गन्स एंड गुलाबस’ नाम की सीरीज में आदर्श गौरव नजर आए थे। उनका किरदार इस शो में काफी पावरफुल था। भले ही वो किसी रफ़ और टफ एक्टर की तरह भारी भरकम एक्शन करते नजर न आए हों। लेकिन उनकी परफॉरमेंस में दम ज़रूर दिखाई दिया। वहीं, इस सीरीज के आखिर में जब वो लड़की के अवतार में दिखाई दिए थे तो उन्हें देखकर सभी लोग चौंक उठे थे। इसके अलावा वो ‘हॉस्टल डेज’ से भी फेम पाने में कामयाब रहे हैं।
Anshumaan Pushkar
‘जामताड़ा’ और ‘ग्रहण’ में अंशुमान पुष्कर ने अपनी एक्टिंग से सभी को इम्प्रेस कर दिया। कभी गुस्सैल शख्स तो कभी रोमांटिक हीरो बनकर उन्होंने ओटीटी पर अपनी ख़ास पहचान बनाई है। अब लोग उन्हें सीरीज में देखने के लिए बेताब रहते हैं। ये उनकी परफॉरमेंस का ही कमाल है कि बिहार से आकर उन्होंने इस इंडस्ट्री में अपना झंडा गाड़ दिया है। हाल ही में एक्टर को 12वीं फेल में देखा गया है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines