हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जवान-पठान और गदर के बाद Vijay Thalapathy की मूवी पर बवाल, एक्स पर ट्रेंड 'Kerala Boycott Leo'

विज्ञापन
Vijay Thalapathy Leo Boycott On Twitter

Vijay Thalapathy Leo Boycott On Twitter: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्मे दर्शको को बेहद पसंद आती है। फैंस को एक्टर की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। दर्शको में थलापति की फिल्मों का क्रेज अलग ही देखा जा सकता है।

वहीं, अब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लियो’ को लेकर भी चर्चा में है। इस बीच सोशल मीडिया पर इसको लेकर बवाल हो गया है। चलिए जान लेते हैं पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें- अब Netflix पर भी देखें रियलिटी शो, इस दिन से शुरू होंगे चैलेंज, विनर को मिलेंगे 4.56 मिलियन डॉलर

विज्ञापन

एक्स पर केरल बायकॉट ट्रेंड

इन दिनों फैंस को विजय थलापति की अपकमिंग फिल्म ‘लियो’ का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर बवाल हो रहा है। दरअसल, ट्विटर यानी एक्स पर केरल बायकॉट ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि विजय थलापति की फिल्म पर विवाद इसलिए हो रहा है, क्योंकि फैंस ने बिना वजह केरल फिल्म जगत और साउथ के दिग्गज कलाकार मोहन लाल को टारगेट किया। फैंस ने मोहन लाल के बारे में ‘अपशब्द’ भी कहे।

आधिकारिक पुष्टि नहीं

बता दें कि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक्स यानी ट्विटर ट्रेंड पर इसका दावा किया जा रहा है। एक्स यानी ट्विटर पर विजय थलापति की आने वाली फिल्म ‘लियो’ के केरल बायकॉट लियो का ट्रेंड इसी वजह से चल रहा है।

विज्ञापन

साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और मोहनलाल के फैंस की तरफ से भी फिल्म के लेकर ये ट्रेंड चलाया जा रहा है। फैंस इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि विजय थलापति की आने वाली फिल्म ‘लियो’ 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फैंस में फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटमेंट है। इस फिल्म में विजय के साथ संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं, जिसकी वजह से दर्शको को फिल्म का और भी बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola