Vidya Balan Trolls On Rohit Sharma Post: इस वक्त अगर कोई सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं तो वो हैं इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma)। दरअसल रोहित ने सिडनी टेस्ट मैच में खुद को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर लिया है। अब हर तरफ बस इस बात का शोर है कि क्या रोहित ने खुद ब्रेक लेने का फैसला किया है या फिर गौतम गंभीर ने उन्हें ड्रॉप किया है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) भी इस मामले में बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं। आइए जान लेते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या किया कि वो अपनी ही बातों में ही फंस गई हैं।
पोस्ट की वजह से ट्रोल हुईं विद्या
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने हाल ही में रोहित शर्मा को लेकर एक पोस्ट किया जिस वजह से वो फंस गई हैं। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के दौरान सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें टेस्ट से बाहर होने के लिए इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। लेकिन उनका पोस्ट उन्हीं पर भारी पड़ गया और वो ट्रोल हो गईं। सोशल मीडिया पर अब सभी मंजुलिका को निशाने पर लिए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Family Week में 5 मदर्स ने बदले बिग बॉस के समीकरण, किसे मिलेगा फायदा?
विद्या बालन ने ऐसा क्या लिखा
आज सोच रहे होंगे कि उन्होंने ऐसा क्या लिखा जिस वजह से वो बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि- रोहित शर्मा, क्या सुपरस्टार हैं!! थोड़ा रुक कर ब्रेक लेने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है… आपको और ताकत मिले… सम्मान!! @ImRo45। इस कमेंट को करना उनके लिए मुसीबत बन गया क्योंकि एक यूजर ने कमेंट किया कि पहले आप रोहित को इंस्टाग्राम पर फॉलो करें मैम। फिर उनका समर्थन करें।
यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
विद्या बालन के इस पोस्ट की वजह से वो अब ट्रोल हो गई हैं। एक के बाद एक कई यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लिया है। एक ने लिखा-
यह बात और भी हास्यास्पद है कि वे बेनकाब होने के बाद भी नहीं रुक रहे हैं। दूसरे ने लिखा- कृपया सीरीज खत्म होने के बाद ऐसी सभी बातें पोस्ट करें, आप ऋषभ पंत की शानदार पारी के बारे में ट्वीट कर सकते थे। तीसरे ने लिखा- रोहित आप हमेशा स्ट्रॉन्ग कैप्टन रहेंगे। चौथे ने लिखा- तो मूलतः आप उसकी ब्रेक लेने की प्रशंसा कर रहे हैं? इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट्स आए हैं।
यह भी पढ़ें: Hardik-Natasha के बाद एक और स्टार क्रिकेटर के तलाक का दावा, एक्ट्रेस है पत्नी
संबंधित खबरें
'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
35 mins agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 hr agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines